गोल बाजार रामलीला में राक्षस वध और सीता हरण का भव्य मंचन महंत धरमराज पाठक की मंडली के कलाकारों ने जीवंत अभिनय से मोहा दर्शकों का मन, रामलीला मैदान में उमड़ी भारी भीड़

कटनी। शहर के गोल बाजार में आयोजित रामलीला महोत्सव में राक्षसों के वध और माता सीता के हरण के प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। महंत धरमराज पाठक की मंडली के कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और सजीव संवादों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दिया। मंचन देखने के लिए रामलीला मैदान में श्रद्धालुओं और नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
रामलीला के दौरान राक्षसों के वध के दृश्यों में धर्म और अधर्म के संघर्ष को दर्शाया गया, वहीं माता सीता के हरण के प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों की आकर्षक वेशभूषा, दमदार संवाद अदायगी और उत्कृष्ट अभिनय ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
गोल बाजार की रामलीला शहर की प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में शामिल है। प्रतिवर्ष यहां रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाता है, जिसे देखने के लिए शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचते हैं। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म और मर्यादा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, भरत अग्रवाल, उपाध्यक्ष रवि खरे एवं शरद अग्रवाल सहित रामजी यादव, राजेंद्र सोंधिया, ज्योतिषाचार्य पं. राजेश पाठक, धर्मेंद्र तिवारी, सचिन तिवारी, अंतिम गुप्ता, रोहित सेन, तपन निषाद, पत्रकार मुकेश तिवारी, पत्रकार अनिल तिवारी, राहुल उपाध्याय, अंकुश रजक, रणवीर कर्ण, कौशलेंद्र मिश्रा, पारस जैन, पं. कैलाश पाठक, मनोज बाझल, अभिषेक अग्रवाल, अजय माली और अमृतलाल बर्मन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रामलीला मैदान में उमड़ी भारी भीड़ ने शहरवासियों की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति उत्साह को प्रदर्शित किया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति और आयोजन समिति की सक्रिय सहभागिता से रामलीला महोत्सव का वातावरण श्रद्धा एवं भक्ति से परिपूर्ण रहा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)