राबर्ट लाइन की दो सड़कों का होगा कायाकल्प, 47.11 लाख रुपये से होगा डामरीकरण वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद, महापौर प्रीति सूरी ने कन्या पूजन के साथ कराया भूमिपूजन

कटनी। शहर के संत कंवरराम वार्ड स्थित राबर्ट लाइन में वर्षों से सड़क निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे नागरिकों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने क्षेत्रीय पार्षद गोविंद चावला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लगभग 47 लाख 11 हजार रुपये की लागत से होने वाले दो सड़क डामरीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान वार्ड की कन्या से भूमिपूजन कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बजरंगबली मंदिर से अमर अमित आसरानी के घर तक 26 लाख 68 हजार रुपये की लागत से सड़क का डामरीकरण कराया जाएगा। वहीं, रामचंद पोपटमल की आढ़त से जे.के. वॉच के मकान तक 20 लाख 43 हजार रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। दोनों कार्यों पर कुल 47 लाख 11 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को धूल और गड्ढों से राहत मिलने के साथ आवागमन में सुविधा होगी।
गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा: महापौर
भूमिपूजन के अवसर पर महापौर प्रीति सूरी ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड का विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। तकनीकी कारणों से कार्यों में हुई देरी पर उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
वार्ड के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा: पार्षद
क्षेत्रीय पार्षद गोविंद चावला ने कहा कि राबर्ट लाइन की सड़कों का डामरीकरण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। कार्य शुरू होने से नागरिकों में खुशी है। उन्होंने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद शकुंतला सोनी, वंदना यादव, श्रीमती रेखा तिवारी, एल्डरमैन नरेश अग्रवाल, गंगाराम कटारिया, समाजसेवी सौरभ अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)