नालंदा विद्यालय में वार्षिक गरबा महोत्सव आयोजित, छात्र-छात्राओं ने डांडिया के साथ दी मनमोहक प्रस्तुतियां महापौर प्रीति सूरी की उपस्थिति में सजा गरबा का रंग, पारंपरिक गीतों पर थिरके विद्यार्थी

कटनी। नवरात्रि के पावन अवसर पर नालंदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, 21 सिविल लाइन कटनी में वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत गरबा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से गरबा नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
पारंपरिक गरबा गीतों एवं देवी गीतों की मधुर धुनों पर विद्यार्थियों ने डांडिया के साथ गरबा नृत्य की विभिन्न मुद्राओं का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को उत्सवमय बना दिया। पूरे आयोजन में नवरात्रि की भक्ति, संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटनी की महापौर श्रीमती प्रीति सूरी उपस्थित रहीं। उनके सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव ने विद्यार्थियों के उत्साह को और बढ़ाया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती जूही सीरवानी एवं उपप्राचार्या श्रीमती शोभना सिंह के दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विद्यालय प्रबंधन की ओर से शक्ति की आराधना के इस पावन पर्व पर सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)