बछरवारा में 200 घन मीटर अवैध रेत जब्त, खनिज विभाग की रात में दबिश तीन दिन तक निगरानी के बाद कार्रवाई, जेसीबी और हाइवा से हटवाई गई रेत

कटनी। जिले में रेत के अवैध उत्खनन और भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग ने ग्राम बछरवारा में कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर डंप लगभग 200 घन मीटर ताजी रेत जब्त की है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खनिज विभाग की टास्क फोर्स ने तीन दिन तक निगरानी करने और ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद बीती रात दबिश दी।
खनिज विभाग की टीम पिछले तीन दिनों से गुड़ादेवरी, खरहटा सहित आसपास के नदी घाटों और रेत परिवहन के संभावित मार्गों पर नजर रख रही थी। सूचना की पुष्टि के बाद ग्राम बछरवारा में मुख्य सड़क किनारे शासकीय भूमि पर बड़ी मात्रा में ताजी रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
जेसीबी और हाइवा से हटवाई गई रेत
कार्रवाई के दौरान जेसीबी और हाइवा वाहनों की मदद से रेत को हटवाया गया। जब्त की गई लगभग 200 घन मीटर रेत को जेके सीमेंट फैक्ट्री परिसर में सुरक्षित अभिरक्षा में रखवाया गया। वहीं, शेष रेत को मौके पर ही नष्ट कराया गया, ताकि अवैध भंडारण की स्थिति समाप्त की जा सके।
राजसात की होगी कार्रवाई
उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित ने बताया कि जब्त रेत को शासन के पक्ष में राजसात करने की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े मामलों में निर्धारित कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध रेत कारोबार पर निगरानी रखी जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन और शासकीय भूमि पर अनधिकृत भंडारण के मामलों में कार्रवाई जारी रहेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)