कटनी। दैनिक भास्कर समूह द्वारा साधूराम स्कूल परिसर में आयोजित गरबा महोत्सव में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक शामिल हुए। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विधायक की मौजूदगी से गरबा महोत्सव में शामिल कन्याओं, बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने गरबा में शामिल कन्याओं को साक्षात मां दुर्गा का स्वरूप बताते हुए उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि गरबा केवल नृत्य का आयोजन नहीं, बल्कि मां दुर्गा की आराधना और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का एक माध्यम है। नवरात्र के दौरान गरबा के जरिए श्रद्धालु भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ मां दुर्गा की उपासना करते हैं।
विधायक के पहुंचते ही बच्चों और युवाओं में उनके साथ मुलाकात करने और सेल्फी लेने को लेकर उत्साह नजर आया। ‘संजू भैया’ के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। बच्चों की विशेष आग्रह पर विधायक ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
गरबा महोत्सव के दौरान पूरा परिसर भक्ति, उमंग और उल्लास से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और दर्शकों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील मुरारी, अनुज तिवारी, गुड्डा जैन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
भास्कर गरबा महोत्सव में पहुंचे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, कन्याओं को बताया मां दुर्गा का स्वरूप संजू भैया’ के साथ सेल्फी लेने की मची होड़, गरबा महोत्सव में भक्ति और उत्साह का दिखा संगम

