हाईवे के ढाबों और होटलों में आबकारी विभाग की दबिश, छह प्रकरण दर्ज माधवनगर, पन्ना मोड़, चाका बाईपास और लमतरा रोड पर चला जांच अभियान, ढाबा संचालकों को दी सख्त हिदायत

कटनी। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने हाईवे किनारे संचालित होटलों और ढाबों के विरुद्ध कार्रवाई की है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने वृत्त कटनी क्रमांक-1 एवं 2 के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत छह प्रकरण पंजीबद्ध किए।
जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि अभियान के तहत माधवनगर, कटनी कैम्प, पन्ना मोड़, चाका बाईपास और लमतरा रोड स्थित होटलों एवं ढाबों की सघन जांच की गई। इस दौरान अवैध मदिरा से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई।
रात के समय अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी
आबकारी विभाग की टीम ने ढाबा संचालकों को सख्त हिदायत दी कि विशेषकर रात के समय ढाबों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मदिरापान और अवैध शराब के विक्रय जैसी गतिविधियां संचालित नहीं होने दी जाएं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशा राम उइके के नेतृत्व में की गई। इसमें वृत्त कटनी क्रमांक-1 के प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण रतन बरकड़े, वृत्त क्रमांक-2 के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार सहित अन्य आबकारी विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।
जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर अलग-अलग टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। संबंधित वृत्त प्रभारियों द्वारा भी अपने क्षेत्रों में जांच एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। अवैध मदिरा के विरुद्ध विभाग का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)