अग्रवाल पंच परिषद ने अग्रवाल भवन को भेंट किए तीन अग्निशमन यंत्र शरद पूर्णिमा पर महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव की श्रृंखला में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गई पहल अग्रवाल समाज को अग्निशमन यंत्र भेंट

कटनी। समाजवाद के प्रणेता एवं अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा श्री अग्रसेन जी के जन्मोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में अग्रवाल पंच परिषद कटनी द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर अग्रवाल समाज कटनी को तीन अग्निशमन यंत्र भेंट किए गए। अग्रवाल समाज के सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में अग्निशमन यंत्र प्रदान किए गए।
बताया गया कि अग्रवाल भवन के निर्माण के उपरांत भवन की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तथा शासन के निर्देशों के अनुरूप अग्निशमन यंत्रों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अग्रवाल पंच परिषद कटनी द्वारा इस आवश्यकता को पूरा करते हुए समाज को तीन अग्निशमन यंत्र उपलब्ध कराए गए।
इस पहल से अग्रवाल भवन में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर अग्रवाल पंच परिषद के अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द्र अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, अनन्त राम अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)