कटनी में खेल और फिटनेस को मिलेगा नया आयाम, PickleXIFIT का भव्य शुभारंभ विधायक संदीप जायसवाल की मौजूदगी में बीना देवी सचदेवा और लक्षित सचदेवा ने किया उद्घाटन, पिकलबॉल और बैडमिंटन के लिए शहरवासियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

कटनी। शहर की नई बस्ती स्थित IFIT Sports Turf में 31 अक्टूबर को पिकलबॉल और बैडमिंटन के नए खेल मंच ‘PickleXIFIT’ का भव्य शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। समारोह में मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। खेल परिसर का उद्घाटन सुरेश सचदेवा (बॉबी) की माता बीना देवी सचदेवा एवं लक्षित सचदेवा ने विधायक संदीप जायसवाल की मौजूदगी में रिबन काटकर किया। इसके पूर्व भगवान के समक्ष विधिवत पूजन-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच
‘PickleXIFIT’ के माध्यम से कटनी शहरवासियों को खेल और फिटनेस के क्षेत्र में एक नया मंच उपलब्ध कराया गया है। यहां पिकलबॉल और बैडमिंटन जैसे खेलों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस पहल का उद्देश्य युवाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को खेल गतिविधियों से जोड़ना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रोत्साहित करना है।
खेल प्रेमियों के लिए यह नया परिसर मनोरंजन के साथ शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे शहर में खेल संस्कृति को मजबूत करने और नई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलने की उम्मीद है।
गणमान्य नागरिकों और खेल प्रेमियों की रही मौजूदगी
शुभारंभ समारोह में समाजसेवी चमनलाल आनंद, चड्ढा कॉलेज के डायरेक्टर जय चड्ढा, अजय सरावगी, लकी सचदेवा, लोकेश सचदेवा, टीनू, पंकज सचदेवा, नकुल सचदेवा, पलक सचदेवा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
आयोजक सुरेश सचदेवा (बॉबी) एवं लक्षित सचदेवा ने समारोह में शामिल अतिथियों और शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ‘PickleXIFIT’ की इस नई शुरुआत से कटनी में खेल गतिविधियों को विस्तार मिलने के साथ ही फिटनेस के प्रति लोगों का रुझान बढ़ने की उम्मीद जताई गई।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)