*माधव नगर, बस स्टैंड एवं सुभाष चौक में जलकर राहत योजना के काउंटर स्थापित बकाया जलकर जमा करने पर नागरिकों को मिल रहा 50 प्रतिशत छूट का लाभ*

कटनी। नगर निगम द्वारा जलकर उपभोक्ताओं को बकाया जलकर से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित जलकर राहत योजना के तहत सोमवार को माधव नगर, बस स्टैंड एवं सुभाष चौक में विशेष काउंटर स्थापित किए गए हैं। इन काउंटरों के माध्यम से नागरिकों को योजना की जानकारी देने के साथ ही मौके पर बकाया जलकर जमा कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। योजना के तहत नगर निगम कार्यालय एवं जोन कार्यालय सहित ऑनलाइन पोर्टल एवं ऐप के माध्यम से भी 50 प्रतिशत की छूट का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

योजना के तहत पात्र जलकर उपभोक्ताओं को बकाया जलकर की राशि का एकमुश्त 50 प्रतिशत जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत की छूट का लाभ दिया जा रहा है। निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में काउंटर स्थापित कर योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

नगर निगम ने जलकर उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपने बकाया जलकर का भुगतान कर 50 प्रतिशत छूट का लाभ उठाएं तथा अपने जलकर खाते को अद्यतन कराएं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)