कटनी। नगर पालिक निगम कटनी के वार्ड क्रमांक 41 आचार्य कृपलानी वार्ड में रिक्त पार्षद पद के लिए होने वाले उप निर्वाचन-2026 को लेकर आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल द्वारा उप निर्वाचन वर्ष 2026 (पूर्वार्ध) का निर्वाचन कार्यक्रम जारी किए जाने के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू कर दी गई है।
नगर निगम आयुक्त श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर आईएएस द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 31 अगस्त 2026 को जारी निर्वाचन कार्यक्रम एवं कलेक्टर तथा जिला निर्वाचन अधिकारी कटनी के आदेश के क्रम में वार्ड क्रमांक 41 के निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता निर्वाचन परिणाम की घोषणा तक, 3 अक्टूबर 2026 तक प्रभावशील रहेगी।
आदेश में नगर निगम के उपायुक्त, कार्यपालन यंत्री, विद्युत एवं लोक निर्माण विभाग, जल प्रदाय विभाग, स्वास्थ्य, लेखा, कार्यालय अधीक्षक, राजस्व, निर्वाचन शाखा एवं मुख्य स्टोर सहित संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचरण संहिता के प्रावधानों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
निगमायुक्त श्रीमती कौर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन अवधि के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने तथा आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आचार्य कृपलानी वार्ड में आदर्श आचरण संहिता लागू उप निर्वाचन कार्यक्रम जारी होते ही प्रभावशील हुई संहिता, अधिकारियों को कड़ाई से पालन के निर्देश

