कच्ची शराब के ठिकानों पर विजयराघवगढ़ पुलिस की दबिश, एक लाख का महुआ लाहन नष्ट

कटनी/विजयराघवगढ़। अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ विजयराघवगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम बरहटा, गोइन्द्रा और नड़ेरी में दबिश दी। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 7 सितंबर को ग्राम बरहटा के पारधी डेरों सहित ग्राम गोइन्द्रा और नड़ेरी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से शराब बनाने के लिए तैयार किया गया महुआ लाहन नष्ट किया गया।
इसी कार्रवाई के दौरान ग्राम रोहनिया निवासी लक्ष्मण केवट पिता स्व. खिलाड़ी केवट, उम्र 61 वर्ष, के कब्जे से रोहनिया नई बस्ती तिरगड्डा के पास हाथ भट्टी से निर्मित करीब 5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(ए) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक जगदीश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक श्यामदास कोल, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक नीतेश सिंह तथा प्रधान आरक्षक वाहन चालक मज्जू कोल की सराहनीय भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)