आंगनवाड़ी के बच्चों को वितरित की ड्रेस, पोषण के प्रति किया जागरूक

कटनी। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत ‘मेरी आंगनवाड़ी मेरी जिम्मेदारी’ थीम पर आंगनवाड़ी केंद्र मड़ई, परियोजना मुड़वारा, सेक्टर मुड़वारा-3 में समुदाय आधारित पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साध्वी जन कल्याण समिति द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को ड्रेस वितरित की गई। नई ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में साध्वी निगम ने संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध खाद्य सामग्री जैसे मूंग दाल, चना, विभिन्न प्रकार की दालें, मोटे अनाज, चुकंदर और पालक आदि को भोजन में शामिल कर पौष्टिक आहार तैयार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन खाद्य पदार्थों में आवश्यक पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं। भोजन में विविधता लाने तथा स्थानीय खाद्य पदार्थों के उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना पोषण माह का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पारस जैन भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ‘आंगन मिलन सेवा से संकल्प’ अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधि ग्राम स्तर पर स्कूल, आंगनवाड़ी एवं पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
साध्वी जन कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा बच्चों को एक जैसी ड्रेस वितरित किए जाने से आंगनवाड़ी केंद्र में उत्साह का माहौल रहा। एक जैसी ड्रेस में बच्चों की एकरूपता देखकर उपस्थितजनों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।
रेखा तिवारी ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रूपा बर्मन द्वारा केंद्र में शासन की योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों का नियमित रूप से संचालन किया जाता है। कार्यक्रम में राखी तिवारी, विनीता तिवारी, रक्षा तिवारी, अरवी तिवारी, नित्या तिवारी, आरव तिवारी सहित बच्चों के पालकगण, महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)