कटनी। हीरागंज स्थित शनि महाराज मंदिर में शनिवार को शनि महाराज के अभिषेक एवं पूजन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चलता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शनि अमावस्या के पावन अवसर पर शाम को मंदिर में महाआरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष अनुराग जायसवाल, सचिव रूपेश पांडेय, उपाध्यक्ष गुड्डू गुप्ता एवं विनय सेन तथा कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र ताम्रकार सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। मुख्य सेवादार ओमप्रकाश सोनी एवं मुख्य हलवाई बल्लू दहिया ने आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हीरागंज में शनि महाराज का अभिषेक, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद शनि अमावस्या पर शाम को होगा महाआरती का आयोजन

