कटनी। श्री बजरंग उत्सव समिति के दशहरा महोत्सव की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। शासकीय अस्पताल के पास स्थित चौपाटी में रामलीला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रावण दहन के आयोजन के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस दौरान समिति के सदस्यों ने भगवान श्रीराम का जयघोष कर महोत्सव के सफल आयोजन की कामना की।
समिति द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव के तहत 20 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल सजेगी, जबकि 21 अक्टूबर को रावण दहन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक ताम्रकार ने बताया कि महोत्सव में रामलीला के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
महोत्सव के माध्यम से शहरवासियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। रामलीला के मंचन और रावण दहन के जरिए बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया जाएगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में दीपक टंडन, विपिन तिवारी, शशांक श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, आशीष कंदेले, अशोक विश्वकर्मा, अभिषेक ताम्रकार, राजय रजक, पारस जैन, वागिश आनंद, रजनीश मिश्रा, कमलेश पटेल, वीरेंद्र ताम्रकार, निखिल सित्रे, सुरेश साहू, दीपक बिचपुरिया, अंकुश रैकवार, नितिन सित्रे, आयुष पुरवार, अजय रैदास, विनीत पिपरसानिया, सुनील विश्वकर्मा एवं निलेश विश्वकर्मा सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ महोत्सव के निर्विघ्न एवं सफल आयोजन की प्रार्थना की।
बजरंग उत्सव समिति के दशहरा महोत्सव का भूमिपूजन संपन्न 20 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन

