कटनी। नवरात्रि के पावन पर्व पर नरसिंहपुर जिले के ग्राम कुकलाह से पैदल मैहर दर्शन के लिए निकले 300 से अधिक श्रद्धालुओं के जत्थे का कटनी स्थित श्री जगदीश स्वामी मंदिर में पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। 11 अक्टूबर को पदयात्रा पर निकले श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान महाप्रभु जगन्नाथ जी के दर्शन किए। इसके बाद सभी यात्रियों के लिए स्नान, भोजन प्रसाद एवं विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई।
श्री जगदीश स्वामी मंदिर ट्रस्ट कमेटी एवं जगन्नाथ रसोई की ओर से की गई व्यवस्थाओं से श्रद्धालु अभिभूत नजर आए। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सेवाभाव से जुड़े सदस्यों का आभार जताते हुए प्रतिवर्ष बेहतर होती व्यवस्थाओं की सराहना की।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चमन लाल आनंद, रामचंद्र तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सपना सरावगी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, रविंद्र सिंह सिसोदिया, गोविंद सचदेवा, प्रेम बत्रा, रवि खरे, डब्बू रजक एवं कमेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
पुरैनी में भी हुआ स्वागत
जगन्नाथ मंदिर में दर्शन एवं विश्राम के बाद श्रद्धालुओं की यात्रा आगे बढ़ी। शाम 4 बजे पुरैनी स्थित यश टायर हाउस पहुंचने पर पदयात्रियों के लिए स्वागत, जलपान, चाय, पानी एवं बिस्किट की व्यवस्था की गई। स्थानीय स्तर पर श्रद्धालुओं की सेवा और सत्कार से यात्रा कर रहे भक्तों को काफी सहयोग मिला।
इस सेवा कार्य में श्री जगदीश स्वामी ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सरावगी सहित विजय ठाकुर, शिवकुमार सोनी, पंडित चंद्रिका प्रसाद दुबे, शिशिर टूड़हा, रेशु टूड़हा, विजय पटेल, राजेश तिवारी, मुन्ना ताम्रकार, गुड्डू गौतम, राजकुमार गुप्ता, अज्जू सोनी, दिनेश सोनी, विनोद मिश्रा, राजेश पटेल, पंकज ठाकुर, राजकुमार तिवारी एवं सावन सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं के स्वागत, भोजन एवं विश्राम की व्यवस्थाओं ने धार्मिक आस्था के साथ सेवा और सामाजिक सद्भाव की भावना को भी सशक्त किया।
नरसिंहपुर के कुकलाह से पैदल मैहर जा रहे श्रद्धालुओं का जगन्नाथ मंदिर में पुष्पवर्षा से स्वागत 300 से अधिक पदयात्रियों ने ग्रहण किया भोजन प्रसाद, मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की सराहना की

