रांधेलिया परिवार ने कराया 151 कन्याओं का पूजन, श्रद्धालुओं को वितरित किया खिचड़ी प्रसाद स्वर्गीय राजकुमारी देवकुमार एवं सुनील रांधेलिया की पुण्यतिथि पर धार्मिक आयोजन, सेवा और संस्कारों का दिया संदेश

कटनी। नवरात्रि के पावन अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती राजकुमारी देवकुमार रांधेलिया एवं स्मृतिशेष श्री सुनील रांधेलिया की पुण्य स्मृति में रांधेलिया परिवार द्वारा श्रद्धा, सेवा और संस्कारों से जुड़ा धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज पैलेस में 151 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक कन्या भोज कराया गया। वहीं, पन्ना मोड़ स्थित रांधेलिया पेट्रोल पंप पर भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया।
राज पैलेस में आयोजित कन्या पूजन के दौरान परिवार के सदस्यों ने कन्याओं के चरण पूजकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, पेट्रोल पंप परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरित कर सेवा और परोपकार का संदेश दिया गया।
दिवंगत माता-पिता की स्मृति को समर्पित रहा आयोजन
पुत्री सौम्या रांधेलिया ने बताया कि यह आयोजन दिवंगत अम्मा जी एवं पिताजी की पुण्य स्मृति को समर्पित रहा। उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए परिवार ने धार्मिक परंपराओं, पारिवारिक संस्कारों और समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया।
पुत्र संभव रांधेलिया ने कहा कि परिवार के सभी सदस्य माता-पिता द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रहे हैं। उन्होंने सेवा को धर्म, संस्कारों को धरोहर और परोपकार को जीवन का सच्चा उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना ही उनके माता-पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर श्रीमती सुधा सुनील रांधेलिया, श्रीमती श्वेता रांधेलिया एवं सम्राट रांधेलिया सहित परिवार के सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान मिले तथा उनकी कृपा सभी पर बनी रहे। साथ ही परिवार को निरंतर जनसेवा करने और जरूरतमंदों की सहायता करने की शक्ति प्राप्त हो।
गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
आयोजन में रवि शिवहरे, रजनी परमार, मदन दुबे, दीपक तिवारी, अजय रैकवार, आशीष दुबे, राम यादव, हरदास साहू, रेणुका निषाद, शिवम निषाद, विनय रैकवार, पवन सिंह, दीपक बर्मन, सुमन बर्मन, मुकेश सिंह, पप्पू एवं टीकाराम सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य के माध्यम से रांधेलिया परिवार ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सरोकारों और मानवता का संदेश दिया। परिवार ने माता रानी से प्रार्थना की कि सभी पर उनका आशीर्वाद बना रहे तथा हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)