कटनी। शारदेय नवरात्र की अष्टमी के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध मां जालपा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही माता रानी के दर्शन, पूजन और जल अर्पण के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी को जल अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया।
मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए यातायात पुलिस विभाग द्वारा जगह-जगह व्यवस्थाएं की गईं, ताकि दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को आवागमन में परेशानी न हो और यातायात सुचारू रूप से संचालित होता रहे।
वहीं, नवरात्र के अंतिम चरण में नवमी के अवसर पर होने वाले जवारा विसर्जन को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। कल नवमी के दिन जवारा विसर्जन के दौरान शहर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिलेगा। विसर्जन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
अष्टमी पर मां जालपा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह से जल अर्पण का सिलसिला जारी नवमी पर जवारा विसर्जन की तैयारियां शुरू, यातायात पुलिस ने संभाली व्यवस्था

