*थाना रंगनाथनगर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर चोरी गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार*

कटनी।थाना रंगनाथनगर पुलिस ने तत्परता एवं कुशल कार्यवाही करते हुए चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल को मात्र 12 घंटे के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। घटना का विवरण: दिनांक 18.03.2026 को प्रार्थी राजेश कुमार तिवारी पिता राम भुवन तिवारी, उम्र 54 वर्ष, निवासी मदन मोहन चौबे वार्ड (हनुमान मंदिर के […]

वैश्य महासम्मेलन ने भक्ति और उत्साह से मनाया हिन्दू नववर्ष व गुड़ीपड़वा

कटनी। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश, कटनी इकाई द्वारा हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (विक्रम संवत 2083) एवं गुड़ीपड़वा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ राम जानकी मंदिर, बजरंग बाल रामायण समाज, रघुनाथ गंज में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्रीराम एवं राम भक्त हनुमान जी के पूजन और आरती के साथ हुआ। पूजन […]

*जल गंगा संवर्धन अभियान बना जनसहभागिता की मिसाल, कटाएघाट नदी की सफाई के लिए एक साथ उठे सैकड़ों हाथ मानव श्रृंखला बनाकर लगभग तीन ट्राली अपशिष्ट भेजा गया ट्रीटमेंट प्लांट*

कटनी। राज्य शासन के निर्देश पर गुरुवार से प्रारंभ हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रातः 8 बजे कटाए घाट स्थित कटनी नदी में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया, जो जनसहभागिता की उत्कृष्ट मिसाल बनकर सामने आया। राज्य शासन के निर्देश पर 19 मार्च से प्रारंभ यह अभियान 30 जून तक चलेगा। अभियान के […]

*नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता, जनसुविधा व समयबद्धता सुनिश्चित करें – निगम अध्यक्ष मनीष पाठक*

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी सीमांतर्गत मदन मोहन चौबे वार्ड में दुर्गा मंदिर से रवि शर्मा के घर तक संचालित नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण निगम अध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। […]

आज का राशिफल एवं पंचांग 19 मार्च 2026 गुरुवार

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज के दिन भी सुख शांति की कमी रहेगी। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे भाग दौड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक करनी पड़ेगी। सेहत में उतारचढ़ाव बना रहेगा। स्नायु तंत्र कमजोर रहने से विविध समस्या उपजेगी। काम धंधा आज लाभ की अपेक्षा […]

*चैत्र नवरात्र से पूर्व जालपा मढ़िया मंदिर का रात्रिकालीन निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यवस्थाएँ सुदृढ़ करने के निर्देश — निगम अध्यक्ष मनीष पाठक*

कटनी-चैत्र नवरात्र पर्व प्रारंभ होने से पूर्व निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने शहर के प्रमुख आस्था केंद्र जालपा मढ़िया मंदिर का रात्रिकालीन निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान श्री पाठक ने मंदिर परिसर एवं आसपास की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, दर्शनार्थियों के लिए सुचारु कतार व्यवस्था, कीटनाशक दवाइयों […]

खिरहनी ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर से मचा हड़कंप

कटनी।। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरहनी ओवरब्रिज पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक ऑटो के ऊपर चढ़ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग घटनास्थल […]

शासकीय कन्या महाविद्यालय, प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन एवं क्रीड़ा अधिकारी  नागेन्द्र यादव के निर्देशन में महाविद्यालय के दो अधिकारी मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित

कटनी।शासकीय कन्या महाविद्यालय, प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन एवं क्रीड़ा अधिकारी  नागेन्द्र यादव के निर्देशन में महाविद्यालय के दो अधिकारी मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जबलपुर पहुंचे। यह प्रतियोगिता प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकौशल स्वशासी अग्रणी महाविद्यालय, जबलपुर में संपन्न हुई। डॉ. अर्पित द्विवेदी, सहायक […]

*शहर की जल व्यवस्था पर महापौर सख्त, समीक्षा बैठक के साथ किया जल संयंत्रों का निरीक्षण ग्रीष्मकाल को देखते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर, अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग के निर्देश*

कटनी – आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा मंगलवार, 17 मार्च को एमआईसी सदस्य एवं संबंधित अधिकारियों के साथ जल व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक से पूर्व महापौर द्वारा […]

*सफाई व्यवस्था में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, सिस्टम को रखें मजबूत  निगमायुक्त के सख्त निर्देश प्राइमरी पॉइंट पर ही हो कचरे का कलेक्शन, बाजार क्षेत्रों में नियमित पहुंचे कचरा वाहन*

कटनी  शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अब निगम प्रशासन सख्त रुख अपनाते हुए पूरी व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुट गया है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि सफाई व्यवस्था का पूरा सिस्टम मजबूत रखा जाए और घरों एवं दुकानों से निकलने वाले कचरे का कलेक्शन प्राइमरी पॉइंट […]

Enjoy this blog? Please spread the word :)