कटनी।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देश पर युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या राँधेलिया ने कचहरी चौक कटनी से वैश्विक स्तर पर हुए अमानवीय कृत्य एप्स्टीन फाइल्स में हुई निर्दोष बच्चियों की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला एवं श्रद्धांजलि सभा […]
*गुरुनानक वार्ड में लगभग 19 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन महापौर ने क्षेत्रीय पार्षद के साथ सब्जी मंडी का किया निरीक्षण, व्यवस्थित दुकानें लगाने की अपील*
कटनी-नगर के गुरुनानक वार्ड अंतर्गत सब्जी मंडी क्षेत्र में लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति के कारण नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए लगभग 19 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार 7 मार्च को […]
*होली में घर में घुसकर मारपीट करने वाले उपद्रवियों की एन.के.जे. पुलिस ने निकाली हेकड़ी, आरोपियों का निकाला जुलूस*
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा होली त्यौहार के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त करने, संदिग्ध स्थलों की निगरानी रखने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई करने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों एवं जेल से […]
*बंगला लाइन माधवनगर में बम फेकने वाले आरोपीयों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार*
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में बंगला लाइन माधवनगर में बम फेकने वाले आरोपीयों को पकड़ा गया।- दिनांक 05.03.26 को प्रार्थी रोहनी वंशकार द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई […]
आज का राशिफल एवं पंचांग 07 मार्च 2026 शनिवार
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज के दिन आपको मिश्रित फलदायी रहने वाला है। निर्धारित कार्य को पूर्ण करने के लिए किसी की सहायता की आवश्यकता पड़ेगी जिसमे विलम्ब होने पर कार्य भी देरी से ही पूर्ण कर पाएंगे। आज आप कुछ धन संबंधित कार्यो में जोखिम लेने से घबराएंगे […]
*निगम कर्मियों ने निगमायुक्त को गुलाल देकर दी होली की शुभकामनाएं*
कटनी। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार से सौजन्य भेंट कर होली की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर निगमायुक्त सुश्री परिहार ने भी सभी कर्मचारियों को गुलाल का टीका लगाकर होली की बधाई दी। निगमायुक्त ने अधिकारी कर्मचारियों से नगर […]
होली के दिन मारपीट कर हत्या करने वाले पति पत्नी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ,अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के कुशल मार्ग दर्शन में थाना स्लीमनाबाद प्रभारी एवं टीम द्वारा होली के दिन मारपीट कर हत्या करने वाले पति पत्नी को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता।घटना दिनांक 04/03/2026 को सूचनाकर्ता दुर्गेश बेन नि ग्राम कौड़ियां थाना स्लीमनाबाद ने […]
*रंगोत्सव पर बच्चों ने कलेक्टर संग खेली रंगों की होली आसरा बाल गृह के बच्चों ने कलेक्टर को किया रंगों से सराबोर बच्चों ने चलाई पिचकारियां, मची रंग-गुलाल की धूम होली खेलने के साथ साथ बच्चों पारंपरिक व्यंजनों सहित चटपटे स्वाद का आनंद उठाया*
कटनी । रंगों के पर्व होली पर कलेक्टर आशीष तिवारी बच्चों के साथ बच्चे बने नजर आए। उन्होंने आसरा बाल गृह के बच्चों की नटखट टोली के साथ कलेक्टर निवास में रंग और गुलाल की जमकर होली खेली और बच्चों की खुशियों में शामिल हुए। बच्चों ने यहां गुझिया, जलेबी, खस्ता,कचौड़ी, आलू टिकिया -मटर चाट, […]
*जलासुर के बच्चों का होली उत्साह दोगुना, समाजसेवकों की स्नेहभरी पहल रंग, गुलाल और पिचकारी से खिल उठे चेहरे, सुरक्षित होली खेलने का संदेश*
कटनी। कटनी विकासखंड के आदिवासी बाहुल्य ग्राम जलासुर में इस होली पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के चेहरे पर खुशियों की झिलमिल चमक देखी गई। समाजसेवकों ने बच्चों को रंग, गुलाल, पिचकारी और होली टोपी भेंट की, साथ ही उन्हें प्यार और सुरक्षा के साथ मिल-जुलकर होली खेलने की नसीहत दी। समाजसेवी कुशलप्रकाश मिश्र, […]
*रंगों के पर्व पर महापौर का आत्मीय संदेश,नगरवासियों को दी होली की हार्दिक शुभकामनाएं हर्षोल्लास,ज़िम्मेदारी और प्राकृतिक रंगों के उपयोग के साथ उत्सव मनाने की अपील*
कटनी-रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने समस्त नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व भारतीय संस्कृति की उस महान […]

