कटनी -नगर निगम द्वारा आयोजित संपत्ति कर एवं जलकर वसूली शिविर में आज निगम अध्यक्ष मनीष पाठक पहुंचे और शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से वसूली की प्रगति के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं तथा नियमानुसार उनके त्वरित निराकरण […]
*समाचार* *संपत्ति एवं जलकर वसूली शिविर में कर भुगतान में दिखाएँ जिम्मेदारी, शहर के विकास में बनें सहभागी -मनीष पाठक* *निगम अध्यक्ष मनीष पाठक नें संपत्ति एवं जलकर वसूली शिविर का किया निरीक्षण, नागरिकों से समय पर कर जमा करने की अपील* *कटनी, 10 मार्च 2026* -नगर निगम द्वारा आयोजित संपत्ति कर एवं जलकर वसूली शिविर में आज निगम अध्यक्ष मनीष पाठक पहुंचे और शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से वसूली की प्रगति के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं तथा नियमानुसार उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उल्लेखनीय है कि यह वसूली शिविर बलखंडी मढ़िया के समीप रामलीला मैदान में आयोजित किया गया है, जिसमें रामनिवास सिंह वार्ड, सी.एल. पाठक वार्ड, कवासजी वार्ड एवं बाबू वंशस्वरूप वार्ड के नागरिकों के लिए कर जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने क्षेत्रीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर वित्तीय वर्ष के संपत्ति कर एवं जलकर सहित बकाया करों का शीघ्र भुगतान करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा या दंडात्मक कार्यवाही का सामना न करना पड़,श्री पाठक नें कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को सरल और सुगम व्यवस्था के माध्यम से कर भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराना है। श्री पाठक ने यह भी कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है। अतः सभी संबंधित वार्डों के नागरिक इस वसूली शिविर का लाभ उठाकर समय पर कर जमा करें और अनावश्यक कठिनाइयों से बचें। इस दौरान नगरपालिक निगम कटनी के अधिकारियों कर्मचारियों सहित क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही ।
*समाचार* *संपत्ति एवं जलकर वसूली शिविर में कर भुगतान में दिखाएँ जिम्मेदारी, शहर के विकास में बनें सहभागी -मनीष पाठक* *निगम अध्यक्ष मनीष पाठक नें संपत्ति एवं जलकर वसूली शिविर का किया निरीक्षण, नागरिकों से समय पर कर जमा करने की अपील* *कटनी, 10 मार्च 2026* -नगर निगम द्वारा आयोजित संपत्ति कर एवं जलकर वसूली […]
जब महापौर ने छोड़ी कुर्सी….और मानवता स्वयं चलकर पहुंची एक दिव्यांग के पास जनसुनवाई में सामने आई संवेदनशीलता की मिसाल, जनता की पीड़ा सुनने स्वयं नीचे पहुंचीं महापौर
कटनी।। लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि की असली पहचान केवल उसके पद या अधिकार से नहीं होती, बल्कि इस बात से होती है कि वह जनता की पीड़ा को कितनी संवेदनशीलता से समझता है। मंगलवार को नगर निगम में आयोजित महापौर जनसुनवाई के दौरान ऐसा ही एक दृश्य सामने आया जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति के मन […]
थाना उमरिया पान पुलिस ने अवैध रूप से रेत परिवहन करते मिलने पर ट्रैक्टर ट्राली मय रेत के ज़ब्त
थाना उमरिया पान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की खनिज संपदा रेत का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आंकाक्षा चतुर्वेदी के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी उमरियापान द्वारा स्टाफ के साथ वाहन […]
*निगमायुक्त ने समय-सीमा की बैठक में शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यो की,की समीक्षा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वृहद गतिविधियां आयोजित करने तथा सार्वजनिक प्याऊ का संचालन प्रारंभ करने दिए निर्देश अवैध कॉलोनी के प्रकरणों पर ठोस कार्यवाही निरंतर रहे जारी – निगमायुक्त*
कटनी – नगर के समग्र विकास एवं जन सुविधाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा सोमवार को नगर निगम के माध्यम से संचालित शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यो की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को क्रमबद्ध लक्ष्य निर्धारित करते हुए समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। […]
श्री खरे केसरवानी महिला शक्ति मंडल द्वारा भव्य होली मिलन समारोह संपन्न लड्डू गोपाल की आराधना और 56 भोग आरती के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, रंगारंग प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कटनी। श्री खरे केसरवानी महिला शक्ति मंडल द्वारा होली पर्व के उपलक्ष्य में 7 मार्च 2026 को संत नगर स्थित स्काईलाइट होटल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लड्डू गोपाल जी की विधिवत आराधना एवं 56 भोग की आरती के साथ की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण […]
गरिमा गंगवानी ने रचा सफलता का इतिहास, सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर का नाम किया रोशन
कटनी। शहर की होनहार बेटी गरिमा गंगवानी ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे नगर का गौरव बढ़ाया है। परिणाम घोषित होते ही परिवार सहित शुभचिंतकों और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई। गरिमा,नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं बाबा इलेक्ट्रॉनिक के संचालक अशोक गंगवानी की पुत्री […]
*आपसी सौहार्द्र के साथ नगर निगम परिवार का होली मिलन समारोह संपन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों की रही विशेष मौजूदगी*
कटनी-रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में नगर निगम परिवार का होली मिलन समारोह रविवार को कटाए घाट स्थित सुरम्य पार्क में हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द्र के साथ गरिमापूर्ण माहौल के बीच आयोजित किया गया। रंग पंचमी के अवसर पर कटाए घाट सुरम्य पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, […]
*स्व्. बच्चन नायक वृद्धाश्रम धाम मे आत्मीय भव्य सम्मान समारोह समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में बुजुर्ग मातृशक्तियों को रोली तिलक, पगड़ी व मोतियो की माला पहनाकर किया सम्मानित*
कटनी। अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण दिवस पर सम्पूर्ण भारत वर्ष की समस्त मातृशक्तियों को सत सत नमन वंदन अभिनंदन करते है…इस पुनीत पावन अवसर पर विशेष मानव अधिकार परिषद एंव सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति मध्यप्रदेश कटनी दोंनो के संयुक्त तत्वावधान झिंझरी जेल पास स्थित बच्चन नायक वृद्धाश्रम धाम मे निवासरत बुजुर्ग मातृशक्तियों के बीच पहुंच कर […]
आज का राशिफल एवं पंचांग 09 मार्च 2026 सोमवार
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज के दिन आपको परिजनों का प्रत्येक कार्य मे समर्थन मिलेगा। दिन के आरम्भ में शुभ समाचार मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आज आपके दैनिक कार्य अन्य दिनों से पहले पूर्ण होंगे। व्यवसाय में भी उन्नति के योग बन रहे है व्यवसाय को नया […]

