कटनी। मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन के तहत बुधवार को जिला कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुरानी कचहरी […]
Author: ankush
फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाना गंभीर सामाजिक अपराध: जबलपुर में 8 आरोपियों पर सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
जबलपुर।केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), भ्रष्टाचार निरोधक शाखा, जबलपुर ने भारतीय डाक विभाग में जाली अंकसूचियों के आधार पर नौकरी हथियाने वाले 8 अभ्यर्थियों, अज्ञात लोकसेवकों तथा निजी बिचौलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फर्जी दस्तावेजों के सहारे योग्य और मेधावी युवाओं का हक मारना एक बेहद गंभीर सामाजिक अपराध है, जिसे लेकर ब्यूरो ने […]
*नगर निगम की पहल से शुरू हुआ ‘पालन घर’, नन्हे बच्चों को मिलेगा सुरक्षित और स्नेहपूर्ण वातावरण महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने किया पालन घर का शुभारंभ, 2 से 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास की होगी व्यवस्था*
कटनी। कामकाजी अभिभावकों की सुविधा और उनके नन्हे बच्चों की बेहतर देखभाल की दिशा में नगर पालिक निगम कटनी द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए टी.सी. बाजार स्कूल परिसर में ‘पालन घर’ का शुभारंभ किया गया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने मंगलवार को विधिवत शुभारंभ कर इस सुविधा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर […]
जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश
कटनी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याओं और मांगों को सुना। इस दौरान लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, विकास कार्य सहित स्थानीय स्तर की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों […]
जमीन के नीचे गाड़कर रखा था महुआ लहान, पुलिस ने किया नष्ट कच्ची शराब के ठिकानों पर विजयराघवगढ़ पुलिस की दबिश, करीब 25 हजार रुपये का लहान नष्ट
विजयराघवगढ़। कच्ची शराब के अवैध निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस ने ग्राम बरहटा, खुटहा टोला और खिरवा में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ लहान नष्ट किया। पुलिस के पहुंचते ही पारधी डेरों में अफरा-तफरी मच गई और कई पुरुष सदस्य मौके से भाग गए। पुलिस […]
*नागरिकों की अपेक्षाओं और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रही महापौर जनसुनवाई महापौर श्रीमती सूरी ने जनसामान्य से किया सीधा संवाद, नगर विकास में जनभागीदारी को बताया महत्वपूर्ण*
कटनी। शहर के नागरिकों की समस्याओं, अपेक्षाओं और स्थानीय आवश्यकताओं को जानने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में महापौर जनसुनवाई आयोजित की गई। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की उपस्थिति में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने नगर निगम से संबंधित अपने प्रकरण प्रस्तुत किए और शहर की नागरिक […]
मेरे सपनों का भारत’ अभियान में छात्राओं ने चित्रों के जरिए दिखाई विकसित भारत की कल्पना समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी सम्मानित, जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने छात्राओं को प्रदान किए प्रमाण पत्र
कटनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘मेरे सपनों का भारत सेवा संकल्प’ अभियान के तहत झिंझरी जेल में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित […]
राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित
कटनी, शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 28 सितंबर 2026 को समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष 24 सितंबर को मनाया जाता है। इसी क्रम में महाविद्यालय में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन 28 सितंबर को प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन […]
गोलबाजार रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, अशोक विश्वकर्मा बने अध्यक्ष 4 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला मंचन, रामनगर की धर्मराज पाठक मंडली करेगी प्रस्तुति
कटनी। वर्ष 1884 से चली आ रही गोलबाजार रामलीला की ऐतिहासिक परंपरा को निरंतर बनाए रखने के लिए वर्ष 2026 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 20 सितंबर को गोलबाजार रामलीला मंच पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों सहित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक […]
*वर्षी मेले की तैयारियों को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया स्थल निरीक्षण मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं बेहतर व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
कटनी। आगामी वर्षी मेले के आयोजन को लेकर नगर निगम प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में रविवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया। महापौर श्रीमती सूरी ने मेला स्थल का भ्रमण करते […]

