कटनी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद एवं अधिवक्ता मिथलेश जैन ने ट्रांसपोर्ट नगर को तत्काल शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर शहर में संचालित ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को ट्रांसपोर्ट नगर […]
Author: ankush
त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर निगम प्रशासन अलर्ट, जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण अग्निशमन एवं अतिक्रमण विभाग की संयुक्त टीम ने किया मॉकड्रिल, आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड की निर्बाध आवाजाही पर जोर
कटनी। नवरात्रि और दशहरा पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन अलर्ट है। नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर सोमवार शाम अग्निशमन एवं अतिक्रमण विभाग की संयुक्त टीम ने मुख्य जुलूस मार्ग सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर मॉकड्रिल के साथ निरीक्षण किया। शाम 6 बजे […]
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 240 छात्राओं ने बनाए हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड
कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड निर्माण गतिविधि का आयोजन किया गया। इस रचनात्मक गतिविधि में महाविद्यालय की 240 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता […]
महापौर जनसुनवाई में प्रीति सूरी ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, लंबित प्रकरणों पर लिया फीडबैक अधिकारियों को निर्देश—नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, समस्याओं का करें समयबद्ध निराकरण
कटनी। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान […]
ईश्वर शाह कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में गरजी जेसीबी, पार्किंग स्थल कराया जा रहा अतिक्रमण मुक्त निगम आयुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर कार्रवाई शुरू, भारी पुलिस बल तैनात
कटनी। शहर के स्टेशन रोड स्थित ईश्वर शाह कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को नगर निगम ने कार्रवाई शुरू करते हुए बेसमेंट में पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की। निगम का अमला जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचा और निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में किए गए कथित अतिक्रमण को हटाने […]
शिक्षा के भविष्य पर पैनल चर्चा, छात्राओं ने रखे विचार शासकीय कन्या महाविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के तहत हुआ आयोजन
कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के अंतर्गत ‘भारत में शिक्षा का भविष्य’ विषय पर पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलावों, तकनीकी नवाचार और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम […]
शेर चौक में चाकूबाजी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार गाड़ी लहराकर चलाने से मना करने पर युवक पर किया था चाकू से हमला, वारदात में प्रयुक्त बटनदार चाकू बरामद
कटनी। शहर के शेर चौक के पास सड़क पर लापरवाहीपूर्वक स्कूटी चलाने से मना करने पर दो युवकों ने एक साइकिल सवार पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में संतोष साहू (28), निवासी कुशवाहा नगर घायल हो गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर एक […]
अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई रेत परिवहन के दस्तावेज नहीं मिलने पर खान एवं खनिज अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई
कटनी। विजयराघवगढ़ पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस ने वाहन चालक के कब्जे से ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर बीएनएसएस एवं खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को गश्त के दौरान पुलिस टीम को ग्राम भैंसवाही के आदिवासी मोहल्ले […]
गोल बाजार रामलीला में दशरथ-कैकई संवाद का प्रभावशाली मंचन कलाकारों ने जीवंत किया रामायण का महत्वपूर्ण प्रसंग, दर्शकों ने सराहा अभिनय
कटनी। गोल बाजार रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के दौरान कलाकारों ने दशरथ, मंथरा और कैकई के बीच हुए संवाद का प्रभावशाली मंचन किया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय और भावपूर्ण संवाद अदायगी से रामायण के इस महत्वपूर्ण प्रसंग को मंच पर जीवंत कर दिया। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। […]
नवरात्रि पर्व को लेकर कटनी पुलिस अलर्ट, शहर में पैदल भ्रमण और मोबाइल पेट्रोलिंग एएसपी कमल मौर्य के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों, गरबा पंडालों और प्रमुख बाजारों का निरीक्षण, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर
कटनी। नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटनी पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों, गरबा पंडालों, रामलीला स्थलों और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। इसके तहत पुलिस द्वारा लगातार पैदल भ्रमण […]

