नरसिंहपुर के कुकलाह से पैदल मैहर जा रहे श्रद्धालुओं का जगन्नाथ मंदिर में पुष्पवर्षा से स्वागत 300 से अधिक पदयात्रियों ने ग्रहण किया भोजन प्रसाद, मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की सराहना की

कटनी। नवरात्रि के पावन पर्व पर नरसिंहपुर जिले के ग्राम कुकलाह से पैदल मैहर दर्शन के लिए निकले 300 से अधिक श्रद्धालुओं के जत्थे का कटनी स्थित श्री जगदीश स्वामी मंदिर में पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। 11 अक्टूबर को पदयात्रा पर निकले श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान महाप्रभु जगन्नाथ जी के दर्शन किए। इसके […]

बजरंग उत्सव समिति के दशहरा महोत्सव का भूमिपूजन संपन्न 20 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन

कटनी। श्री बजरंग उत्सव समिति के दशहरा महोत्सव की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। शासकीय अस्पताल के पास स्थित चौपाटी में रामलीला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रावण दहन के आयोजन के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस दौरान समिति के सदस्यों ने भगवान श्रीराम का जयघोष कर महोत्सव के सफल आयोजन […]

गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के जवान, कार खराब होने पर की मदद

कटनी। खाकी वर्दी केवल कानून-व्यवस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता की पहचान भी है। इसका उदाहरण कटनी यातायात पुलिस के दो जवानों ने पेश किया। जिला चिकित्सालय जा रही एक गर्भवती महिला की कार चौराहे के बीच अचानक बंद हो गई। ऐसे में यातायात पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए महिला […]

गोल बाजार रामलीला में दशरथ मरण, भरत मिलाप और कोल-भीलों के नृत्य का शानदार मंचन रामलीला मैदान में उमड़ी दर्शकों की भीड़, भावुक हुए श्रद्धालु

कटनी। शहर के गोल बाजार रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में महंत श्री धरमराज पाठक जी की मंडली के कलाकारों ने दशरथ मरण, भरत मिलाप तथा चित्रकूट में कोल-भीलों के नृत्य और संवाद का शानदार मंचन किया। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। मंचन देखने के लिए रामलीला […]

नवरात्रि में सुरक्षा को लेकर अलर्ट कटनी पुलिस, गरबा पंडालों में तैनात शक्ति टीम महिला पुलिसकर्मी पारंपरिक गरबा वेशभूषा में सादे कपड़ों में रख रहीं नजर, पैदल गश्त और मोबाइल पेट्रोलिंग से बढ़ाई सुरक्षा

कटनी। शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए कटनी पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिलेभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों, गरबा पंडालों, दुर्गा प्रतिमा स्थलों और बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा […]

निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की अध्यक्षता में परिषद की बैठक आयोजित, नियम 17 के तहत पार्षदों के प्रश्नों पर हुई चर्चा एल्डरमैन अम्बरीश वर्मा ने छात्र अक्षत सिंह यादव के नाम पर गली का नामकरण और पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार बनाने का प्रस्ताव रखा

कटनी। नगर पालिक निगम के सभाकक्ष में बुधवार को निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की अध्यक्षता में परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में नवनियुक्त एल्डरमैनों का सदन के सदस्यों से परिचय कराया गया तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। बैठक में नियम 17 के अंतर्गत पार्षदों ने जनहित और […]

चार माह से लंबित मानदेय भुगतान का मुद्दा उठा, जुलाई माह की राशि भेजी गई बैंकों को

कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी ने मध्यान्ह भोजन योजना के तहत प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में भोजन बनाने वाली रसोइया बहनों के लंबित मानदेय भुगतान को लेकर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संघ ने रसोइया बहनों एवं मध्यान्ह भोजन संचालित करने वाले स्व-सहायता समूहों […]

स्लीमनाबाद बनेगा हरिदासपुर, संत हरिदास महाराज की तपोभूमि को मिलेगी नई पहचान नाम परिवर्तन के 14 बिंदुओं की जानकारी शासन को भेजी गई, रेलवे स्टेशन और डाकघर का नाम बदलने की भी तैयारी

कटनी जिले के स्लीमनाबाद को हरिदासपुर नाम से नई पहचान दिलाने की दिशा में प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। संत हरिदास जी महाराज की तपोभूमि के रूप में प्रसिद्ध इस स्थान का नाम बदलने के प्रस्ताव पर जिला प्रशासन ने अगला कदम उठाया है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर गृह मंत्रालय के निर्धारित […]

गोल बाजार रामलीला में राम वनवास और राम-केवट संवाद का भावपूर्ण मंचन भगवान श्रीराम के वनगमन के प्रसंग ने दर्शकों को किया भावविभोर, रामलीला मैदान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कटनी। गोल बाजार रामलीला मैदान में बुधवार को भगवान श्रीराम के वनवास और राम-केवट संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। महंत धरमराज पाठक की मंडली के कलाकारों ने सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से रामायण के इन प्रसंगों को जीवंत कर दिया। मंचन देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचे। भगवान श्रीराम […]

जालपा देवी और वीर सावरकर वार्ड को मिली 73 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात महापौर प्रीति सूरी की मौजूदगी में कन्याओं ने किया भूमिपूजन, सड़क डामरीकरण और नाली निर्माण से नागरिकों को मिलेगी सुविधा

कटनी। नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर निगम द्वारा जालपा देवी एवं वीर सावरकर वार्ड में 73 लाख रुपये से अधिक की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन कराया गया। मंगलवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद डॉ. रमेश सोनी एवं पार्षद राजेश भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कन्याओं […]

Enjoy this blog? Please spread the word :)