बछरवारा में 200 घन मीटर अवैध रेत जब्त, खनिज विभाग की रात में दबिश तीन दिन तक निगरानी के बाद कार्रवाई, जेसीबी और हाइवा से हटवाई गई रेत

कटनी। जिले में रेत के अवैध उत्खनन और भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग ने ग्राम बछरवारा में कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर डंप लगभग 200 घन मीटर ताजी रेत जब्त की है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खनिज विभाग की टास्क फोर्स ने तीन दिन तक निगरानी करने और ग्रामीणों […]

नालंदा विद्यालय में वार्षिक गरबा महोत्सव आयोजित, छात्र-छात्राओं ने डांडिया के साथ दी मनमोहक प्रस्तुतियां महापौर प्रीति सूरी की उपस्थिति में सजा गरबा का रंग, पारंपरिक गीतों पर थिरके विद्यार्थी

कटनी। नवरात्रि के पावन अवसर पर नालंदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, 21 सिविल लाइन कटनी में वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत गरबा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से गरबा नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। पारंपरिक गरबा गीतों एवं देवी गीतों की मधुर […]

राबर्ट लाइन की दो सड़कों का होगा कायाकल्प, 47.11 लाख रुपये से होगा डामरीकरण वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद, महापौर प्रीति सूरी ने कन्या पूजन के साथ कराया भूमिपूजन

कटनी। शहर के संत कंवरराम वार्ड स्थित राबर्ट लाइन में वर्षों से सड़क निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे नागरिकों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने क्षेत्रीय पार्षद गोविंद चावला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लगभग 47 लाख 11 हजार रुपये की लागत से होने वाले […]

गोल बाजार रामलीला में राक्षस वध और सीता हरण का भव्य मंचन महंत धरमराज पाठक की मंडली के कलाकारों ने जीवंत अभिनय से मोहा दर्शकों का मन, रामलीला मैदान में उमड़ी भारी भीड़

कटनी। शहर के गोल बाजार में आयोजित रामलीला महोत्सव में राक्षसों के वध और माता सीता के हरण के प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। महंत धरमराज पाठक की मंडली के कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और सजीव संवादों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दिया। मंचन देखने के लिए रामलीला […]

*मातृशक्ति के सम्मान और जनकल्याण के संकल्प के साथ लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में लगभग 35 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ नवरात्रि की पंचमी पर सम्मान और विकास का संगम, महापौर, क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में कन्या शिवि के करकमलों से हुआ भूमिपूजन महापौर श्रीमती सूरी ने मातृशक्तियों का पुष्पहार से किया अभिनंदन*

कटनी – नवरात्रि के पावन पर्व पर आस्था, सम्मान और जनसेवा की भावना के साथ नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को नवरात्रि की पंचमी के शुभ अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में लगभग 35 लाख की […]

प्राचीन जालपा मंदिर में महाआरती के दौरान उमड़ा श्रद्धा का सैलाब माता रानी के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु

कटनी। शारदेय नवरात्र के छठवें दिन शहर के प्राचीन जालपा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। संध्या महाआरती के दौरान माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। घंटियों की गूंज और माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। नवरात्र पर्व के चलते सुबह […]

मिशन चौक पर धार्मिक होर्डिंग हटाने का मामला गरमाया, आयुक्त ने दिया कार्रवाई का आश्वासन बजरंग उत्सव समिति के प्रदर्शन के बाद हरकत में आया नगर निगम प्रशासन, जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

कटनी। मिशन चौक पर श्री बजरंग उत्सव समिति के दशहरा महोत्सव से संबंधित होर्डिंग हटाए जाने का मामला गरमा गया है। रामलीला और रावण दहन कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए होर्डिंग हटाए जाने से नाराज समिति के सदस्यों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। मामले को लेकर बढ़ते […]

रांधेलिया परिवार ने कराया 151 कन्याओं का पूजन, श्रद्धालुओं को वितरित किया खिचड़ी प्रसाद स्वर्गीय राजकुमारी देवकुमार एवं सुनील रांधेलिया की पुण्यतिथि पर धार्मिक आयोजन, सेवा और संस्कारों का दिया संदेश

कटनी। नवरात्रि के पावन अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती राजकुमारी देवकुमार रांधेलिया एवं स्मृतिशेष श्री सुनील रांधेलिया की पुण्य स्मृति में रांधेलिया परिवार द्वारा श्रद्धा, सेवा और संस्कारों से जुड़ा धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज पैलेस में 151 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक कन्या भोज कराया गया। वहीं, पन्ना मोड़ […]

जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में रीठी महाविद्यालय ने मारी बाजी तिलक महाविद्यालय कटनी दूसरे और कन्या महाविद्यालय कटनी तीसरे स्थान पर रहा, विधायक संदीप जायसवाल ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित

कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीन जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय रीठी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शासकीय तिलक महाविद्यालय, कटनी की टीम द्वितीय और मेजबान शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की […]

अहमद नगर में 80 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन, बनेगी सीसी रोड और आंगनबाड़ी भवन महापौर प्रीति सूरी बोलीं—निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, पार्षद उमेंद्र अहिरवार ने जताया आभार

कटनी। नगर निगम द्वारा राम मनोहर लोहिया वार्ड क्रमांक 5 के अहमद नगर क्षेत्र में लगभग 80 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का गुरुवार को भूमिपूजन किया गया। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य उमेंद्र अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सीसी रोड और आंगनबाड़ी भवन […]

Enjoy this blog? Please spread the word :)