कटनी। शहर के प्रमुख व्यापारिक एवं सांस्कृतिक केंद्र घंटाघर क्षेत्र को शनिवार को विकास कार्यों की दो महत्वपूर्ण सौगातें मिलीं। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक और वरिष्ठ पार्षद एडवोकेट मिथिलेश जैन की उपस्थिति में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित सुलभ कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया गया, वहीं घंटाघर […]
Author: ankush
गोलबाजार रामलीला में हनुमान जी के पराक्रम से दहली सोने की लंका, लंका दहन का हुआ भव्य मंचन अशोक वाटिका से रावण के दरबार तक जीवंत हुई रामायण की कथा, लंका दहन देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कटनी। शहर के गोलबाजार रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव में लंका दहन के प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। अशोक वाटिका में माता सीता को भगवान श्रीराम की मुद्रिका सौंपने से लेकर रावण के दरबार में हनुमान जी के निर्भीक संवाद और सोने की लंका को आग के हवाले करने तक के प्रसंगों ने […]
प्यारा सजा है तेरा दरबार… दुर्गाष्टमी पर सड़कों पर उतरा श्रद्धा का सैलाब, जयकारों से गूंजा कटनी जगह-जगह सजे मां दुर्गा के दरबार, भंडारों में उमड़े श्रद्धालु; देवी जागरण और भजन संध्या से देर रात तक भक्तिमय रहा माहौल
कटनी। शारदेय नवरात्र की दुर्गाष्टमी पर सोमवार को पूरा कटनी शहर मां जगदंबा की भक्ति में सराबोर नजर आया। सुबह से ही मंदिरों और दुर्गा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। दिन चढ़ने के साथ ही प्रमुख मार्गों, बाजारों और चौराहों पर चहल-पहल बढ़ गई। मां दुर्गा के जयकारों से शहर […]
सुभाष चौक में अष्टमी पर मां दुर्गा की महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने की महाआरती, शहरवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
कटनी। शारदेय नवरात्र की अष्टमी पर शहर के हृदय स्थल सुभाष चौक में मां दुर्गा की महाआरती का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। पार्षद अवकाश जायसवाल एवं उनकी मित्र मंडली द्वारा स्थापित मां दुर्गा के भव्य पंडाल में आयोजित महाआरती में पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक शामिल हुए। उन्होंने […]
आधुनिकता के दौर में भी भगवान श्रीराम के आदर्श प्रासंगिक : संजय पाठक गोलबाजार रामलीला में श्रद्धालुओं के बीच बैठकर देखा मंचन, 125 वर्षों की परंपरा को जीवंत रखने वाली कमेटी की सराहना
कटनी। आधुनिकता के दौर में भी भगवान श्रीराम के आदर्शों की प्रासंगिकता बनी हुई है। रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह बात पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने गोलबाजार रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन के […]
नशामुक्ति का संदेश लेकर कटनी पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली, पुलिस ने किया स्वागत राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के तहत ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान, कलेक्टर और एसपी ने नशे के खिलाफ जनभागीदारी पर दिया जोर
कटनी। राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के तहत ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान का संदेश लेकर बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड से निकली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली कटनी पहुंची। कटनी पुलिस द्वारा रैली में शामिल जवानों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पुष्पवर्षा के माध्यम से जवानों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में […]
साधूराम स्कूल में निगम कर्मचारी संघ ने स्थापित की मां दुर्गा की प्रतिमा महापौर प्रीति सूरी और निगमायुक्त तपस्या परिहार ने की पूजा-अर्चना, 56 वर्षों से जारी है दुर्गोत्सव की परंपरा
कटनी। नगर निगम कर्मचारी दुर्गोत्सव समिति द्वारा शनिवार शाम साधूराम स्कूल परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार (आईएएस) सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर नगर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना […]
अष्टमी पर मां जालपा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुबह से जल अर्पण का सिलसिला जारी नवमी पर जवारा विसर्जन की तैयारियां शुरू, यातायात पुलिस ने संभाली व्यवस्था
कटनी। शारदेय नवरात्र की अष्टमी के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध मां जालपा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही माता रानी के दर्शन, पूजन और जल अर्पण के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी को जल अर्पित किया और परिवार […]
घंटाघर रामलीला रंगमंच का भूमिपूजन और नवनिर्मित सुलभ कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण संपन्न 53 लाख रुपये की लागत से बनेगा भव्य रंगमंच, व्यापारिक क्षेत्र के लोगों को मिलेगी शौचालय-मूत्रालय की सुविधा
कटनी। शहर के घंटाघर क्षेत्र में रामलीला कमेटी के रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं नवनिर्मित सुलभ कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में दोनों कार्यों को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद मिथिलेश जैन ने अपने […]
भास्कर गरबा महोत्सव में पहुंचे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, कन्याओं को बताया मां दुर्गा का स्वरूप संजू भैया’ के साथ सेल्फी लेने की मची होड़, गरबा महोत्सव में भक्ति और उत्साह का दिखा संगम
कटनी। दैनिक भास्कर समूह द्वारा साधूराम स्कूल परिसर में आयोजित गरबा महोत्सव में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक शामिल हुए। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विधायक की मौजूदगी से गरबा महोत्सव में शामिल कन्याओं, बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान विधायक संजय सत्येंद्र […]

