*माधवनगर में सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम हेतु विज़न ग्रुप का विशेष अभियान, मेडिकल स्टोर्स पर रहा विशेष फोकस*

कटनी।माधवनगर विज़न ग्रुप द्वारा संचालित प्रोजेक्ट परिवर्तन के अंतर्गत माधवनगर क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के उद्देश्य से पेपर बैग वितरण एवं जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में विशेष रूप से मेडिकल स्टोर्स पर फोकस किया गया, जहाँ प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग अपेक्षाकृत अधिक होता है। अभियान के […]

*अवैध शराब कारोबार पर करारा प्रहार ऑपरेशन शिकंजा” के तहत कटनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई लगभग ₹1 लाख मूल्य की 184 लीटर अवैध देशी, विदेशी एवं कच्ची शराब जब्त*

कटनी।जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” के अंतर्गत दिनांक 10 फरवरी 2026 को कटनी पुलिस द्वारा जिलेभर में एक साथ व्यापक एवं सघन कार्रवाई की गई। इस विशेष […]

*निगमायुक्त तपस्या परिहार ने माधवनगर क्षेत्र की नागरिक सुविधाओं का किया स्थलीय निरीक्षण व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने अधिकारियों को दिए निर्देश उपकार्यालय माधवनगर में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों के आवेदनों पर की सुनवाई*

कटनी – उपनगरीय क्षेत्र माधव नगर में नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा मंगलवार की सुबह माधवनगर के बाबा नारायण शाह वार्ड, हेमू कालाणी वार्ड और आचार्य कृपलानी वार्ड की सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, जल निकासी, व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक […]

*अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा 13 फरवरी से पुलिस लाइन झिंझरी में होगा आयोजन, 15 जिलों के युवा होंगे शामिल*

कटनी जिले में आयोजित होने वाली भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सेना भर्ती कार्यालय मुख्यालय जबलपुर द्वारा 13 फरवरी से कटनी जिले की पुलिस लाइन झिंझरी मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती रैली के सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित […]

शासकीय कन्या महाविद्यालय, में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन और प्रभारी डॉ. रीना मिश्रा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

कटनी।शासकीय कन्या महाविद्यालय, में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन और प्रभारी डॉ. रीना मिश्रा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ऐपको द्वारा प्रायोजित था, जिसके अंतर्गत छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल तैयार किए और एक प्रभावशाली प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में […]

*रेत के अवैध परिवहन पर पुलिस की कार्यवाही; ट्रैक्टर और हाइवा जब्त*

कटनी। जिले में अवैध उत्खनन और खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की है। इसी कड़ी में बड़वारा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक हाइवा को जब्त किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर की गई।सुड्डी […]

शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी की छात्रा अपेक्षा सिंह ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित

कटनी।शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी की छात्रा अपेक्षा सिंह ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में सीमा सुरक्षा बल (BSF) में आरक्षक (जीडी) पद के लिए सफल चयन प्राप्त किया है। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिणाम है। अपेक्षा सिंह कटनी के विवेकानंद वार्ड, लखेरा की निवासी हैं तथा […]

*मंगलवार, 10 फरवरी को निगम कार्यालय में होगी महापौर जनसुनवाई महापौर श्रीमती सूरी नागरिकों की समस्याओं पर करेंगी सीधी सुनवाई, देंगी त्वरित समाधान के निर्देश*

कटनी, 9 फरवरी। नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र, प्रभावी और पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की पहल पर मंगलवार, 10 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नगर निगम कार्यालय स्थित मेयर इन काउंसिल कक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनसुनवाई के दौरान महापौर श्रीमती सूरी […]

*बैडमिंटन इण्डोर हॉल माधव नगर में वुडन फ्लोरिंग कार्य का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण* 

कटनी। पुलिस अधीक्षक द्वारा बैडमिंटन इण्डोर हॉल, माधव नगर, जिला कटनी में चल रहे बैडमिंटन वुडन फ्लोरिंग के नवीनीकरण एवं मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी तथा संबंधित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।निरीक्षण के समय जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व […]

*करंट फैलाने वाले शिकारी गिरफ्तार ढीमरखेडा पुलिस की कार्रवाई*

कटनी ।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (आई.पी.एस.) द्वारा जिले में फरार आरोपियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश जारी किये गये थे, निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एंव एस.डी.ओ.पी. आंकाक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में और थाना प्रभारी ढीमरखेडा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में फरार आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते […]

Enjoy this blog? Please spread the word :)