सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनसेवा से देशसेवा के संकल्प को समर्पित यात्रा, चारों विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी

कटनी। सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों—बड़वारा, मुड़वारा, बहोरीबंद एवं विजयराघवगढ़ से होकर गुजरेगी। इस दौरान नागरिकों को सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और विकसित भारत के निर्माण […]

दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक, प्रशासन से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

कटनी। आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में कटनी दशहरा महोत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को शेर चौक स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में शहर की विभिन्न दुर्गा समितियों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। समिति पिछले चार वर्षों […]

वार्डों की प्राथमिकताओं से लेकर नागरिक सुविधाओं तक, महापौर जनसुनवाई में हुआ सीधा संवाद नागरिकों ने महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष रखीं समस्याएं, अधिकारियों से जानी कार्रवाई की स्थिति

कटनी। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और क्षेत्रीय आवश्यकताएं महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष रखीं। जनसुनवाई नागरिकों के लिए अपनी बात सीधे महापौर तक पहुंचाने और समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई जानने का माध्यम बनी। जनसुनवाई […]

दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव 2026 की शहर में धूम, गुजरात के कलाकार दे रहे प्रशिक्षण 14 से 17 अक्टूबर तक साधुराम स्कूल ग्राउंड में होगा चार दिवसीय रंगारंग फाइनल कार्यक्रम

कटनी। नवरात्रि के उत्साह के बीच शहर में दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव 2026 की धूम मची हुई है। गरबा महोत्सव को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गुजरात से आए प्रशिक्षित कलाकार प्रतिभागियों को गरबा की आकर्षक स्टेप्स और पारंपरिक नृत्य की बारीकियों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। गरबा महोत्सव में […]

शिक्षा में एआई के प्रभाव पर छात्राओं ने रखे तर्कपूर्ण विचार अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता

कटनी। अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 ‘शिक्षा में विकसित भारत’ के अंतर्गत मंगलवार को शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में ‘शिक्षा में एआई का प्रभाव’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में आधुनिक तकनीक एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रति जागरूकता विकसित करने के साथ उनकी तार्किक एवं प्रभावी अभिव्यक्ति क्षमता […]

माँ की पुण्य एवं श्राद्ध तिथि पर बेटे-बहू ने किया रक्तदान, मानव सेवा को बनाया श्रद्धांजलि का माध्यम श्रीमती अंजना क्षत्रिय की स्मृति में अंकित एवं स्नेह क्षत्रिय ने जिला चिकित्सालय कटनी में किया स्वैच्छिक रक्तदान

कटनी। दिवंगत श्रीमती अंजना क्षत्रिय की पुण्य एवं श्राद्ध तिथि पर उनके बेटे अंकित क्षत्रिय एवं बहू स्नेह क्षत्रिय ने जिला चिकित्सालय कटनी स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान कर अपनी मम्मी जी की स्मृति को अनूठे और प्रेरणादायी तरीके से नमन किया। माँ की पुण्यतिथि को केवल स्मरण और श्रद्धांजलि तक सीमित न रखते […]

ओवरलोड वाहनों पर यातायात पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई, तीन वाहन जब्त वाहन मालिकों से 5.08 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला

कटनी। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की गई। कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में […]

*वीरू दुर्गोत्सव समिति की नवीन कार्यकारिणी गठित के सी एस स्कूल में दुर्गा स्थापना का 51वॉ वर्ष*

कटनी : विगत दिनों वीरू दुर्गोत्सव समिति के सी एस स्कूल की बैठक शेर चौक स्थित डॉ वर्मा क्लीनिक में आयोजित की गई । बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा नवरात्रि दशहरा पर्व पर समिति की आगामी रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया । समिति द्वारा स्थापना के 51वे वर्ष में के सी एस स्कूल प्रांगण […]

*6 अक्टूबर को नगर निगम में आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नागरिकों से करेंगी सीधा संवाद, समस्याओं के निराकरण हेतु होगी त्वरित कार्रवाई*

कटनी (05 अक्टूबर)। नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को सीधे सुनने और उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार, 6 अक्टूबर को नगर निगम कार्यालय में महापौर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई में शहरवासी प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित […]

गरबा की मनमोहक प्रस्तुति के साथ माधवनगर रामलीला मैदान में देर रात तक देवी भक्ति में डूबे श्रद्धालु नवरात्रि कार्यक्रमों का हुआ शुभारंभ, लकी कूपन से श्रद्धालुओं को मिलेंगे लाखों के पुरस्कार

कटनी। नवरात्रि के पावन पर्व पर मां जगत जननी जगदम्बे की आराधना के साथ माधवनगर रामलीला मैदान में रविवार से विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक गरबा नृत्य की प्रस्तुति के साथ हुई। गरबा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और देर रात […]

Enjoy this blog? Please spread the word :)