नवरात्रि से पहले सड़क एवं पेयजल कार्य पूर्ण करने के निर्देश निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने लक्ष्मी पान भंडार से जय हिंद चौक तक किया निरीक्षण

कटनी। आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने गुरुवार को लक्ष्मी पान भंडार से जय हिंद चौक तक मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीवर कार्य के रेस्टोरेशन तथा अमृत-2 योजना के अंतर्गत बिछाई जा रही पेयजल पाइपलाइन के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को […]

नवरात्रि की तैयारियों को लेकर निगमायुक्त ने किया निरीक्षण जालपा मंदिर से गाटर घाट तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जुलूस मार्ग को गड्ढामुक्त करने के निर्देश

कटनी। शारदेय नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने जालपा देवी मंदिर, गोलबाजार स्थित रामलीला मैदान, मुख्य जुलूस मार्ग और प्रतिमा विसर्जन स्थल गाटर घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सड़क, स्वच्छता, प्रकाश, जल निकासी और सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में […]

हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से गूंजा सिटी मॉल, विद्यार्थियों ने देखी ‘हनुमान अंश’ महापौर श्रीमती सूरी की पहल पर निगम स्कूलों के 600 से अधिक विद्यार्थियों को मिला संस्कार, संस्कृति और प्रेरणा से जुड़ा अनूठा अनुभव

कटनी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम कटनी के निगम स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए गुरुवार को कटनी सिटी मॉल में फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने दो थियेटरों […]

एस्बेस्टस वेस्ट की जांच के लिए संयुक्त टीम ने किया स्थल निरीक्षण कलेक्टर के निर्देश पर भटिया मोहल्ला क्षेत्र से मिट्टी और भूजल के नमूने लिए, भोपाल की केंद्रीय प्रयोगशाला में होगी जांच

कटनी। कैमोर स्थित एवरेस्ट कंपनी के एस्बेस्टस वेस्ट के संबंध में कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने बुधवार को भटिया मोहल्ला वार्ड क्रमांक-2 (डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड) क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया। टीम में राजस्व विभाग, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा नगर परिषद कैमोर के अधिकारी शामिल रहे। जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण […]

सेवा सप्ताह के तहत अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ खुशियां बांटी

कटनी। इंटरनेशनल लायंस क्लब के ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत सेवाभावी सदस्यों द्वारा अनाथ आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ समय बिताया गया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से उन्हें ताजे फल एवं जरूरत की अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष […]

निवार तिराहा पर वाहन टकराने के विवाद में मारपीट, घर में घुसकर हमला करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के निवार तिराहा पर वाहन टकराने के विवाद के बाद फरियादी और उसकी मां के साथ मारपीट करने तथा पीछा कर घर में घुसकर हमला करने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज […]

निगम स्कूलों के विद्यार्थियों को दिखाई जाएगी ‘हनुमान अंश’ फिल्म सेवा संकल्प अभियान के तहत महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की पहल, गुरुवार को सिटी मॉल में होगी विशेष स्क्रीनिंग

कटनी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की पहल पर निगम स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ के लिए ‘हनुमान अंश’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जा रही है। फिल्म का प्रदर्शन 8 अक्टूबर, गुरुवार को दोपहर 12 बजे कटनी सिटी मॉल में होगा। महापौर श्रीमती सूरी ने बताया […]

दिवंगत कर्मचारियों के तीन आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, परिवारों को मिला आत्मनिर्भरता का संबल महापौर प्रीति संजीव सूरी ने सौंपे नियुक्ति आदेश, निगमायुक्त की नियमित समीक्षा से लंबित प्रकरणों के निराकरण में आई तेजी

कटनी। सेवाकाल के दौरान कर्मचारियों के निधन से प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल देने की दिशा में नगर पालिक निगम कटनी द्वारा अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। इसी क्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने बुधवार को दिवंगत कर्मचारियों के तीन आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश प्रदान किए। […]

सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनसेवा से देशसेवा के संकल्प को समर्पित यात्रा, चारों विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी

कटनी। सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों—बड़वारा, मुड़वारा, बहोरीबंद एवं विजयराघवगढ़ से होकर गुजरेगी। इस दौरान नागरिकों को सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और विकसित भारत के निर्माण […]

दशहरा महोत्सव की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक, प्रशासन से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

कटनी। आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में कटनी दशहरा महोत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को शेर चौक स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में शहर की विभिन्न दुर्गा समितियों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। समिति पिछले चार वर्षों […]

Enjoy this blog? Please spread the word :)