कटनी। “हरे माधव दयाल की दया, मानव सेवा ही सच्चा धर्म” की भावना के साथ सतगुरु बाबा माधवशाह सेवा मंडल द्वारा निराश्रित एवं जरूरतमंद परिवारों की सेवा का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में बाबा माधवशाह भवन में सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी के पावन सानिध्य में जरूरतमंद माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने […]
Category: कटनी
शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार स्लीमनाबाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश पर भेजे गए जेल
कटनी। स्लीमनाबाद थाना पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने तथा पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल दाखिल कराया गया। […]
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित
कटनी। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर, कटनी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य पीतांबर टोपनानी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य श्रीमती संध्या बेन ने की, जबकि पालक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरिओम गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में […]
बरगवां की खदान में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी चार दिन से था लापता, घरेलू विवाद के बाद घर से निकला था अरुण तिवारी
कटनी। बरगवां क्षेत्र स्थित एक खदान में सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक की पहचान इंद्रा ज्योति कॉलोनी निवासी अरुण तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरुण पिछले चार दिनों से […]
*गोलबाजार रामलीला का भूमि पूजन संपन्न, 4 अक्टूबर से होगा भव्य मंचन*
कटनी। शहर की ऐतिहासिक गोलबाजार रामलीला की तैयारियों का विधिवत आगाज हो गया है। वर्ष 1884 में स्थापित गोलबाजार रामलीला में आज कमेटी के उपाध्यक्ष श्री रवि खरे की अध्यक्षता में भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के साथ ही आगामी रामलीला आयोजन की तैयारियों का शुभारंभ हो गया है। इस वर्ष 4 अक्टूबर से […]
*22 सितंबर, मंगलवार को नगर निगम में आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई जनसमस्याओं के समाधान को लेकर महापौर श्रीमती सूरी करेंगी नागरिकों से सीधा संवाद प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मिलेगी जनसुनवाई की सुविधा*
कटनी। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार,22 सितंबर को नगर निगम कार्यालय में महापौर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई में शहरवासी अपनी शिकायतें, सुझाव एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक […]
धूमधाम से निकला कश्यप जयंती का जुलूस, कसौधन समाज ने उत्साह से मनाया पर्व
कटनी। कसौधन वैश्य समाज द्वारा कश्यप जयंती का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कसौधन वैश्य धर्मशाला से वर्षों से परंपरागत रूप से कश्यप जयंती के अवसर पर जुलूस निकाला जाता है। इस वर्ष भी समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए जयंती पर्व मनाया। जुलूस में समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं […]
74 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई, करीब 38 हजार रुपए की शराब जब्त
कटनी। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 74 लीटर देशी मदिरा शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 38 हजार 400 रुपए बताई […]
*सफाई व्यवस्था और यातायात में बाधक बने 17 ठेला संचालकों पर निगम की कार्यवाही चांडक चौक शराब दुकान के पास एवं बस स्टैंड में संचालित अनाधिकृत ठेले हटाये गए*
कटनी। सड़क सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुचारू आवागमन व्यवस्था में बाधक अतिक्रमण के विरुद्ध नगर निगम के अतिक्रमण अमले ने शुक्रवार शाम नदीपार बस स्टैंड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की गई। निगम की अतिक्रमण टीम ने नदीपार मुख्य मार्ग एवं बस स्टैंड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 17 ठेले-टपरे हटाए।शराब दुकान के पास 5 पर कार्यवाही […]
निवार पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, छह गिरफ्तार ₹3,170 नगद और ताश के पत्ते जब्त, जुआ खिलाने वाला आरोपी फरार
कटनी। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निवार पुलिस ने जुआ खेल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹3,170 नगद एवं ताश के पत्ते जब्त किए हैं। वहीं जुआ खिलाने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार 18 सितंबर को चौकी […]

