*नागरिकों की बात सीधे महापौर तक, 15 सितंबर को फिर होगी महापौर जनसुनवाई सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नगर निगम में सुनी जाएंगी शहरवासियों की समस्याएं*

कटनी-शहरवासियों की समस्याओं को सुनने और उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम में एक बार फिर महापौर जनसुनवाई का आयोजन मंगलवार 15 सितंबर को किया जाएगा। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यकताओं को सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष रख सकेंगे। महापौर […]

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने की पत्रकार वार्ता 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम

कटनी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय, कटनी में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में मध्यप्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी […]

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह 16 सितंबर को, होगा भव्य आयोजन

कटनी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला कटनी के तत्वावधान में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह 16 सितंबर 2026, बुधवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयोजन ऑडिटोरियम हॉल, बस स्टैंड, कटनी में होगा। आयोजकों के अनुसार स्थापना दिवस समारोह में जिले के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों […]

*साहित्यकार,शब्द शिल्पी, डॉ.रमाकांत निगम, को हिन्दी दिवस पर राष्ट्रीय हिन्दी गौरवअलंकरण सम्मान*

कटनी।मध्यप्रदेश।देश के ख्यातिलब्ध लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ साहित्यकार,लेखक, कवि,पत्रकार, शिक्षाविद,न्यायविद, समाजसेवी,कला साधक, बहुमुखी प्रतिभा के धनी ,शब्दों के जादूगर,प्रखर वक्ता,मंच संचालक,कलमकार, अखिल भारतीय राष्ट्र भाषा जन अभियान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष,हिन्दी रत्न,प्रख्यात शब्द शिल्पी,शब्दों के जादूगर, डॉ.रमाकांत निगम को विगत पांच दशकों से उनके साहित्यिक एवं कला संस्कृति तथा राष्ट्र भाषा हिंदी के सतत उन्नयन विकास […]

हादसे के बाद विजयराघवगढ़ पुलिस का विशेष अभियान, 40 स्कूली वाहनों की चेकिंग

कटनी।विजयराघवगढ़। थाना क्षेत्र में 9 सितंबर को हुए सड़क हादसे को ध्यान में रखते हुए विजयराघवगढ़ पुलिस ने रविवार को स्कूली वाहनों की विशेष चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के निर्देशन में क्षेत्र के निजी एवं अर्द्धशासकीय स्कूलों में संचालित वाहनों को थाना परिसर में बुलाकर उनके दस्तावेजों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण […]

सौम्या रांधेलिया बनीं अखिल भारतवर्षीय जैन युवा परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री

कटनी। कटनी की सुश्री सौम्या रांधेलिया को अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। समाजसेवा एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से आमजन के हित में किए गए उनके कार्यों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद […]

लघु वेतन कर्मचारी संघ की ढीमरखेड़ा ब्लॉक बैठक आयोजित, कार्यकारिणी का विस्तार

कटनी।ढीमरखेड़ा मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की ढीमरखेड़ा ब्लॉक स्तरीय बैठक शनिवार को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के उप प्रांताध्यक्ष अजय गौतम ने की। जिला कार्यकारिणी की सहमति से जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके ने विभिन्न पदों पर नियुक्तियां करते हुए संगठन की कार्यकारिणी का […]

*गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया गणेश चौक का स्थल निरीक्षण गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक विशेष साफ-सफाई, कीटनाशक दवा के छिड़काव एवं प्रकाश व्यवस्था के दिए निर्देश मेले के दौरान व्यवस्थित रूप से दुकानें लगाने एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

कटनी। आगामी गणेश उत्सव एवं गणेश चौक में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले वार्षिक मेले को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिक निगम कटनी द्वारा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने शनिवार को गणेश चौक पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया तथा उत्सव एवं मेले […]

‘छात्रों की गूंज’ को लेकर तिलक महाविद्यालय में जनसंपर्क, इंदौर पहुंचने की अपील

कटनी। 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज—युवाओं की आवाज, एक नई सोच’ कार्यक्रम को लेकर शनिवार को तिलक महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच व्यापक जनसंपर्क किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का पंजीयन कराया गया और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर इंदौर पहुंचकर आवाज बुलंद करने […]

अग्रवाल महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया नंदोत्सव, गूंजे बधाई गीत

कटनी। अग्रवाल महिला मंडल द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नंदोत्सव एवं बाल लीला महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान सजे-धजे लड्डू गोपाल जी को झूला झुलाया गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए और भगवान श्रीकृष्ण […]

Enjoy this blog? Please spread the word :)