सीसीटीवी टीम की तत्परता से ऑटो में छूटा यात्री का बैग सकुशल बरामद

कटनी। इंदौर से कटनी आए सिहोरा, जिला जबलपुर निवासी गौरव नवीन केवट का जरूरी सामान से भरा बैग ऑटो रिक्शा में छूट गया। बैग में घर की चाबी, वाहन की चाबी सहित अन्य आवश्यक सामान रखा हुआ था। बैग छूटने की जानकारी होने पर फरियादी ने सीसीटीवी टीम से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। […]

रक्षाबंधन पर भाई-बहन के प्रेम का दिखा उल्लास, बहनों ने बांधी राखी

कटनी। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में रौनक रही और बहनों ने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। रक्षाबंधन के अवसर […]

थाने से चंद कदम की दूरी पर मंदिर में चोरी, भगवान का चांदी का मुकुट ले उड़े चोर कचहरी न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े वारदात, पुजारी ने पट खोले तो सामने आया मामला

कटनी। शहर के कोतवाली थाना से चंद कदम की दूरी पर स्थित कचहरी न्यायालय परिसर के हनुमान मंदिर में शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आने से हड़कंप मच गया। चोर मंदिर में भगवान को पहनाया गया करीब 22 तोला वजनी चांदी का मुकुट चोरी कर ले गए। मंदिर के पुजारी अनंत राम मिश्रा […]

जिले में अब तक 676 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 26 फीसदी कम हुई बारिश, स्लीमनाबाद में सबसे अधिक वर्षा

कटनी, 28 अगस्त। जिले में इस वर्ष मानसून के दौरान अब तक औसत वर्षा पिछले साल की तुलना में कम दर्ज की गई है। 1 जून से 28 अगस्त तक जिले में कुल 676.0 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में जिले में 913.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई […]

कजलिया पर्व की तैयारियों को लेकर महापौर ने किया घाट व मेला स्थल का निरीक्षण प्रकाश, सफाई और पहुंच मार्ग की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

कटनी। कजलिया पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 29 अगस्त को मनाए जाने वाले पर्व के दौरान गाटरघाट एवं मेला स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए नगर निगम द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में महापौर श्रीमती […]

वृद्ध दंपति के लिए बेटे की तरह खड़े रहे कलेक्टर, खुद डॉक्टर कक्ष तक पहुंचाया अम्मा-दादा का हाल जाना, इलाज के दिए निर्देश; बीपीएल कार्ड बनवाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के भी निर्देश

कटनी। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच संवेदनशीलता की मिसाल उस समय देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कन्हवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर आशीष तिवारी की नजर इलाज के लिए आए वृद्ध दंपति पर पड़ी। कलेक्टर ने उनके पास पहुंचकर आत्मीयता से हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की जानकारी ली। इसके बाद […]

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, घंटाघर पर 10 रुपए किलो बांटी शक्कर

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। इसी क्रम में कटनी जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने शक्कर, पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर और बिजली की बढ़ती कीमतों को लेकर नाराजगी जाहिर की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष […]

बाजारों में उमड़ी भीड़, जगह-जगह तैनात रहा पुलिस बल; ट्रैफिक पॉइंट बनाकर संभाली व्यवस्था

कटनी। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। राखी, मिठाई, कपड़े और अन्य सामग्री की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। त्योहार के चलते बाजारों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने […]

10 खाद्य प्रतिष्ठानों में छापामार निरीक्षण, खोया-पेड़ा, पनीर और नमकीन के नमूने लिए

कटनी। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में जांच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अमले ने विभिन्न मिष्ठान एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर संदेहास्पद खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए। अभियान के तहत मिशन […]

सावन में गहोई एकता महिला मंडल का भव्य झूला उत्सव भजन-जैमिंग के साथ हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कटनी। सावन मास के शुभ अवसर पर श्री गहोई एकता महिला मंडल द्वारा 22 अगस्त को भव्य झूला उत्सव एवं भजन-जैमिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के सरपंच श्री हजारीलाल नौंगरैया, भाजपा […]

Enjoy this blog? Please spread the word :)