*बारिश की संभावना पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष अलर्ट जलजमाव एवं वर्षाजनित समस्याओं की सूचना 07622-231772 पर दें*

कटनी। मौसम विभाग द्वारा बारिश एवं अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए नगर पालिक निगम कटनी का बाढ़ नियंत्रण कक्ष अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों की तत्काल संबंधित मैदानी अमले को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम प्रशासन ने […]

शासकीय कन्या महाविद्यालय में बलराम जयंती पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित

कटनी। उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ, एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के संयुक्त तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता भगवान बलराम की जयंती के अवसर पर विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ […]

शहर से ग्रामीण अंचलों तक श्रद्धा के साथ मनाया हरछठ पर्व माताओं ने संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना से रखा व्रत विधि-विधान से किया पूजन

कटनी। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर बुधवार को कटनी शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक हरछठ (हलषष्ठी) का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपनी संतान की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर व्रत रखा और विधि-विधान से हरछठ माता तथा भगवान […]

*महापौर जनसुनवाई में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों से ली प्रकरणों की जानकारी, समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश*

कटनी। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार, 1 सितंबर को आयोजित महापौर जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। […]

सेवानिवृत्ति पर प्राचार्य एम. किड़ो को दी भावभीनी विदाई

कटनी। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में 31 अगस्त को विद्यालय के प्राचार्य श्री एम. किड़ो के सेवानिवृत्ति अवसर पर भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय परिवार के साथ मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ एवं लिपिक संघ द्वारा किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त प्राचार्य एम. किड़ो को फूलमाला, […]

बड़वारा पुलिस ने दो जुआ फड़ों पर मारा छापा, आठ जुआरी पकड़े जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई, मौके से 5 हजार रुपये की राशि बरामद

कटनी। जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ फड़ों पर दबिश देकर […]

33वीं मासिक महाआरती में गूंजा जय अग्रोहा धाम, जय श्री अग्रसेन का जयघोष

कटनी। अग्रवाल समाज की एकता, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनी कुलदेवी माता महालक्ष्मी एवं भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज की 33वीं मासिक महाआरती का आयोजन रविवार को श्री अग्रसेन उद्यान, घंटाघर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। महाआरती में बड़ी संख्या में अग्रबंधुओं ने शामिल होकर माता महालक्ष्मी एवं भगवान श्री […]

*अमृत मिशन सीवरेज कार्य में लापरवाही पर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सख्त संबंधित कंपनी को जांच उपरांत ब्लैक लिस्ट किए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने आयुक्त को लिखा पत्र*

कटनी – अमृत मिशन अंतर्गत नगर पालिक निगम कटनी सीमा क्षेत्र में सीवर लाइन के चल रहे कार्य में लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने सख्त रुख अपनाया है। निगम अध्यक्ष ने दिनांक 24 अगस्त 2026 को निगम आयुक्त को पत्र लिखकर संबंधित ठेकेदार/कंपनी द्वारा किए जा […]

*माधव नगर, बस स्टैंड एवं सुभाष चौक में जलकर राहत योजना के काउंटर स्थापित बकाया जलकर जमा करने पर नागरिकों को मिल रहा 50 प्रतिशत छूट का लाभ*

कटनी। नगर निगम द्वारा जलकर उपभोक्ताओं को बकाया जलकर से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित जलकर राहत योजना के तहत सोमवार को माधव नगर, बस स्टैंड एवं सुभाष चौक में विशेष काउंटर स्थापित किए गए हैं। इन काउंटरों के माध्यम से नागरिकों को योजना की जानकारी देने के साथ ही मौके पर बकाया […]

सौर ऊर्जा अपनाने पर संपत्ति कर में मिलेगी 5 प्रतिशत तक की छूट नगर निगम की पहल, पर्यावरण संरक्षण के साथ बिजली बचत को मिलेगा बढ़ावा

कटनी। शहर में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नगर निगम कटनी ने महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप नगर निगम परिषद द्वारा भवनों में सौर ऊर्जा उपकरण लगाने वाले भवन स्वामियों को वार्षिक संपत्ति कर में 5 प्रतिशत तक की छूट देने का […]

Enjoy this blog? Please spread the word :)