*जलकर उपभोक्ताओं के लिए निगम प्रशासन की विशेष राहत योजना सिर्फ 10 सितंबर तक बकाया जलकर मांग राशि का 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि में मिलेगी छूट नागरिकों से राहत योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने निगम प्रशासन की अपील*

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा जलकर उपभोक्ताओं के लिए विशेष राहत योजना लागू की गई है। योजना के तहत वर्ष 2025-26 तक दर्ज बकाया जलकर मांग राशि की 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि में छूट का लाभ दिया जाएगा। निगम द्वारा यह पहल बकायादार जलकर उपभोक्ताओं को राहत […]

*स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम कार्यालय में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने फहराया तिरंगा राष्ट्रगान के साथ गूंजा देशभक्ति का संदेश*

कटनी-देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में प्रातः 8 बजे गरिमामय वातावरण के बीच महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ, जिससे पूरा निगम परिसर राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया कार्यक्रम में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, महापौर-इन-काउंसिल सदस्य सर्वश्री […]

अहिंसा चौक पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया ध्वजारोहण

कटनी। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, कटनी द्वारा अहिंसा चौक में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सपना अभिनंदन सरावगी ने सभी क्षेत्रवासियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं […]

बारिश में भी नहीं थमे देशभक्तों के कदम, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

कटनी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम से भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। झमाझम बारिश के बीच भी देशप्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ और बारिश पर देशभक्ति का जुनून भारी पड़ता नजर आया। हजारों छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं शासकीय कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा […]

*वार्डवार सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर सख्त, कहा—स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं सड़कों पर कचरा दिखा तो होगी चालानी कार्रवाई, जनभागीदारी से स्वच्छता को प्रभावी बनाने पर जोर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में महापौर श्रीमती सूरी ने दिए स्पष्ट निर्देश, आगामी पर्वों को देखते हुए चलाएँ विशेष सफाई अभियान*

कटनी-शहर की स्वच्छता व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने मंगलवार को नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने वार्डवार सफाई व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी […]

एनकेजे रेलवे स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन, एक माह में शिक्षकों की भर्ती का लिखित आश्वासन

कटनी। एनकेजे रेलवे स्कूल, कटनी में कक्षा पहली से बारहवीं तक अध्ययनरत एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं होने के विरोध में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया।मौके पर एनकेजे थाने का भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्कूल के […]

स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा ने ली परेड की सलामी

कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को झिंझरी स्थित पुलिस मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। मुख्य समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। […]

*फ्रेंडशिप डे एवं हरियाली तीज महोत्सव में दिखा नारी शक्ति का उत्साह*

कटनी। सर्वशक्ति महिला सेवा समिति वूमेन पावर ग्रुप द्वारा फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन एवं हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन 12 अगस्त को राज पैलेस, कटनी में समिति की संस्थापिका अध्यक्ष माही वीरेन तिवारी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में समिति की चारों शाखाओं की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर नारी शक्ति, मित्रता एवं भारतीय […]

*जवाहर लाल नेहरू वार्ड में 45.62 लाख की लागत से मुक्ति धाम का होगा विकास बाउंड्रीवाल, मृत संस्कार शेड एवं आवश्यक मरम्मत कार्य का महापौर,क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ भूमिपूजन जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता, हर वार्ड में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम का संकल्प : महापौर*

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 28 स्थित मुक्ति धाम में लगभग 45 लाख 62 हजार रुपये की लागत से बाउंड्रीवाल निर्माण, मृत संस्कार […]

बेलगाम ऑटो पर कौन लगाएगा लगाम? बिना परमिट-फिटनेस और मनमाने रूट पर दौड़ रहे ऑटो पर उठे सवाल, बस ऑपरेटर संघ ने सख्त जांच अभियान की मांग की

कटनी। जिले में ऑटो संचालन की व्यवस्था को लेकर अब यातायात सुरक्षा और नियमों के पालन पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि जिलेभर में बड़ी संख्या में ऑटो कथित रूप से बिना निर्धारित रूट, वैध परमिट, फिटनेस और जरूरी दस्तावेजों के संचालित हो रहे हैं। मनमाने तरीके […]

Enjoy this blog? Please spread the word :)