बंजारी बस हादसे में किशोरी की मौत, 42 यात्री घायल कलेक्टर-एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

कटनी। विजयराघवगढ़-बंजारी के पास शनिवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में एक 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि 42 यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य एवं […]

हीरागंज में शनि महाराज का अभिषेक, भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद शनि अमावस्या पर शाम को होगा महाआरती का आयोजन

कटनी। हीरागंज स्थित शनि महाराज मंदिर में शनिवार को शनि महाराज के अभिषेक एवं पूजन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चलता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद […]

बंजारी के पास पलटी यात्री बस, छात्रा की मौत, 8 गंभीर घायल हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, अनफिट बसों के संचालन पर उठाए सवाल

कटनी। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के बंजारी के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा शिवानी लोधी, पिता संतोष पटेल, निवासी पिपरा की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में करीब 20 यात्रियों के घायल होने की जानकारी […]

*नौनिहालों के सर्वांगीण विकास में कोई कमी न रहे – निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार पालन घर का निरीक्षण कर निगमायुक्त ने सुविधाओं के विस्तार के दिए निर्देश*

कटनी। कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल एवं उनके बेहतर भविष्य की परिकल्पना को साकार कर रही नगर निगम की महत्वपूर्ण योजना पालन घर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार (IAS) ने गुरुवार को टी.सी. बजन स्कूल में संचालित पालन घर का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यपालन यंत्री […]

अग्रसेन जयंती पर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण

कटनी। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 के अंतर्गत रविवार, 11 अक्टूबर को अग्रवाल नवयुवक मंडल एवं अग्रवाल महिला मंडल कटनी के संयुक्त तत्वावधान में श्री श्री 1008 अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है। शोभायात्रा अग्रवाल भवन (धर्मशाला), मालवीयगंज से प्रारंभ होकर गर्ग चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा, […]

राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रीति सेन ने बढ़ाया कटनी का मान, महिला वर्ग में मिला प्रथम पुरस्कार भोपाल में आयोजित अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के 26वें राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

कटनी। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन का 26वां राष्ट्रीय अधिवेशन 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को भोपाल के मानस भवन में आयोजित किया गया। दो दिवसीय अधिवेशन में देशभर से आए पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कटनी की […]

विजयराघवगढ़ पुलिस ने 4 किलो गांजे के साथ आरोपी को पकड़ा 50 हजार रुपये कीमत का गांजा जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

कटनी। जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को 4 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज […]

वर्सी मेले के अवसर पर सतगुरु साई ईश्वर शाह जी का भव्य स्वागत साई कृपा ट्रांसपोर्ट में बैंड-बाजों के साथ हुआ अभिनंदन, श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद

कटनी। माधवनगर में आयोजित हरे माधव बरसी मेले के अवसर पर सतगुरु साई ईश्वर शाह साहिब जी का कटनी आगमन हुआ। रेलवे स्टेशन पर दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात वे स्टेशन के समीप स्थित समाजसेवी सुनील हसीजा के प्रतिष्ठान साई कृपा ट्रांसपोर्ट पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। सतगुरु […]

भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ हरेमाधव वर्सी पर्व का शुभारंभ सतगुरु सांईं ईश्वरशाह साहिब के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भजन-कीर्तन और पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

कटनी। हरेमाधव दयाल की दया से माधवनगर में 9 अक्टूबर को हरेमाधव वर्सी पर्व का भव्य शुभारंभ हुआ। सतगुरु साहिबान के आगमन पर माधवनगर रेलवे स्टेशन पर बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं एवं सेवादारों ने आत्मीय स्वागत किया। स्टेशन परिसर में सुसज्जित पंडाल में सतगुरु सांईं ईश्वरशाह साहिब ने दीप प्रज्ज्वलित कर पर्व […]

पितृमोक्ष अमावस्या पर मुक्तिधाम परिसर में होगा 5100 दीपों का प्रज्वल श्री बधाई उत्सव कमेटी, कटनी की पहल — पूर्वजों की स्मृति में एक दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील

कटनी। पितृमोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर श्री बधाई उत्सव कमेटी, कटनी द्वारा अपने पूर्वजों की स्मृति में एक दीप प्रज्वलित करने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर 2026, दिन शनिवार को मुक्तिधाम परिसर, नदीपार, कटनी में 5100 दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं […]

Enjoy this blog? Please spread the word :)