*अमृत मिशन सीवरेज कार्य में लापरवाही पर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सख्त संबंधित कंपनी को जांच उपरांत ब्लैक लिस्ट किए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने आयुक्त को लिखा पत्र*

कटनी – अमृत मिशन अंतर्गत नगर पालिक निगम कटनी सीमा क्षेत्र में सीवर लाइन के चल रहे कार्य में लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने सख्त रुख अपनाया है। निगम अध्यक्ष ने दिनांक 24 अगस्त 2026 को निगम आयुक्त को पत्र लिखकर संबंधित ठेकेदार/कंपनी द्वारा किए जा […]

*माधव नगर, बस स्टैंड एवं सुभाष चौक में जलकर राहत योजना के काउंटर स्थापित बकाया जलकर जमा करने पर नागरिकों को मिल रहा 50 प्रतिशत छूट का लाभ*

कटनी। नगर निगम द्वारा जलकर उपभोक्ताओं को बकाया जलकर से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित जलकर राहत योजना के तहत सोमवार को माधव नगर, बस स्टैंड एवं सुभाष चौक में विशेष काउंटर स्थापित किए गए हैं। इन काउंटरों के माध्यम से नागरिकों को योजना की जानकारी देने के साथ ही मौके पर बकाया […]

सौर ऊर्जा अपनाने पर संपत्ति कर में मिलेगी 5 प्रतिशत तक की छूट नगर निगम की पहल, पर्यावरण संरक्षण के साथ बिजली बचत को मिलेगा बढ़ावा

कटनी। शहर में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नगर निगम कटनी ने महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप नगर निगम परिषद द्वारा भवनों में सौर ऊर्जा उपकरण लगाने वाले भवन स्वामियों को वार्षिक संपत्ति कर में 5 प्रतिशत तक की छूट देने का […]

सीसीटीवी टीम की तत्परता से ऑटो में छूटा यात्री का बैग सकुशल बरामद

कटनी। इंदौर से कटनी आए सिहोरा, जिला जबलपुर निवासी गौरव नवीन केवट का जरूरी सामान से भरा बैग ऑटो रिक्शा में छूट गया। बैग में घर की चाबी, वाहन की चाबी सहित अन्य आवश्यक सामान रखा हुआ था। बैग छूटने की जानकारी होने पर फरियादी ने सीसीटीवी टीम से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। […]

रक्षाबंधन पर भाई-बहन के प्रेम का दिखा उल्लास, बहनों ने बांधी राखी

कटनी। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में रौनक रही और बहनों ने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। रक्षाबंधन के अवसर […]

थाने से चंद कदम की दूरी पर मंदिर में चोरी, भगवान का चांदी का मुकुट ले उड़े चोर कचहरी न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े वारदात, पुजारी ने पट खोले तो सामने आया मामला

कटनी। शहर के कोतवाली थाना से चंद कदम की दूरी पर स्थित कचहरी न्यायालय परिसर के हनुमान मंदिर में शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आने से हड़कंप मच गया। चोर मंदिर में भगवान को पहनाया गया करीब 22 तोला वजनी चांदी का मुकुट चोरी कर ले गए। मंदिर के पुजारी अनंत राम मिश्रा […]

जिले में अब तक 676 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 26 फीसदी कम हुई बारिश, स्लीमनाबाद में सबसे अधिक वर्षा

कटनी, 28 अगस्त। जिले में इस वर्ष मानसून के दौरान अब तक औसत वर्षा पिछले साल की तुलना में कम दर्ज की गई है। 1 जून से 28 अगस्त तक जिले में कुल 676.0 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में जिले में 913.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई […]

कजलिया पर्व की तैयारियों को लेकर महापौर ने किया घाट व मेला स्थल का निरीक्षण प्रकाश, सफाई और पहुंच मार्ग की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

कटनी। कजलिया पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 29 अगस्त को मनाए जाने वाले पर्व के दौरान गाटरघाट एवं मेला स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए नगर निगम द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में महापौर श्रीमती […]

वृद्ध दंपति के लिए बेटे की तरह खड़े रहे कलेक्टर, खुद डॉक्टर कक्ष तक पहुंचाया अम्मा-दादा का हाल जाना, इलाज के दिए निर्देश; बीपीएल कार्ड बनवाने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के भी निर्देश

कटनी। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच संवेदनशीलता की मिसाल उस समय देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कन्हवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर आशीष तिवारी की नजर इलाज के लिए आए वृद्ध दंपति पर पड़ी। कलेक्टर ने उनके पास पहुंचकर आत्मीयता से हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की जानकारी ली। इसके बाद […]

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, घंटाघर पर 10 रुपए किलो बांटी शक्कर

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। इसी क्रम में कटनी जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी ब्लॉकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने शक्कर, पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर और बिजली की बढ़ती कीमतों को लेकर नाराजगी जाहिर की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष […]

Enjoy this blog? Please spread the word :)